{"_id":"6384ed09c7fc197670470932","slug":"mumbai-gangster-chhota-shakeels-kin-four-others-held-for-land-grab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सहित पांच गिरफ्तार, जाली दस्तावेजों के जरिए संपत्ति हड़पने के आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सहित पांच गिरफ्तार, जाली दस्तावेजों के जरिए संपत्ति हड़पने के आरोप
Mon, 28 Nov 2022 10:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:47 PM IST
सार
पांचों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 (विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (साजिश) और अन्य प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं और उन्हें 30 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सहित पांच लोगों को दक्षिण मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। उन पर जाली दस्तावेजों के जरिए संपत्ति हड़पने का आरोप है। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अफ्रीका में रहने वाले एक प्रवासी भारतीय (एनआरआई) द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने सितंबर में कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, मामले को बाद में एंटी एक्सटोर्शन सेल को ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसने छोटा शकील के बहनोई सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट, असगर अली उमरेवाला (62 वर्षीय) शहजादा जंगरेज खान (63 वर्षीय), असलम पटानी (56 वर्षीय) और रिजवान शेख (35 वर्षीय) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, उन पर एक मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाने और मृतक की संपत्ति को बेची हुई दिखाकर पंजीकृत करने का आरोप है। जमीन की बाजार कीमत 25 करोड़ रुपये हैं। एक अन्य मामले में पहले से ही सलाखों के पीछे चल रहे सली फ्रूट को तलोजा जेल से हिरासत में लिया गया।
अधिकारी ने बताया, पांचों आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 (विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (साजिश) और अन्य प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं और उन्हें 30 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।