फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai fire: ten Year Old Put School Drill tips and saved many life

मुंबई अग्निकांड: संकट मोचक बनी 10 साल की लड़की ने गीले रूमाल से बचाई कई लोगों की जान

Thu, 23 Aug 2018 06:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 23 Aug 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
Mumbai fire: ten Year Old Put School Drill tips and saved many life

महानगर के परेल स्थित ‘क्रिस्टल टावर’ में बुधवार को भयानक आग लग गई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए। इमारत में सुबह करीब साढ़े आठ बजे 12वीं मंजिल पर आग लगी।

विज्ञापन

 
आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मृतकों में से दो की दम घुटने से जबकि दो की जलने से मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन


आग पर काबू पाने की कोशिश के साथ ही क्रेन के जरिए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुंबई फायर ब्रिगेड के चीफ पी. एस. रहांगजले ने बताया कि आग लगने के बाद धुआं तेजी से फैला जिससे इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों पर ही फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी ओर केईएम अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, इमारत के 20 लोगों को अस्पताल लाया गया था जिसमें से चार की मौत हो गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

संकट मोचक बनी लड़की ने सूझबूझ से बचाई कई लोगों की जान

इमारत में आग लगने के कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता था लेकिन, छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की ने अपनी सूझबूझ से कई लोगों की जान बचा ली। 

बताया जाता है कि 10 साल की जेन सदावर्ते सीढ़ी पर फंसे लोगों के लिए संकट मोचक बनकर आई। जेन ने बताया कि तीसरी कक्षा में उसे फायर सेफ्टी टिप्स बताए गए थे उसको याद थे। उसने इसी टिप्स को ध्यान में रखकर लोगों से गीली रूमाल मुंह पर रखकर सांस लेने के लिए कहा। 

जेन ने बताया कि जब आग लगी तब वह सो रही थी। धुआं उठने पर उसकी मां ने उसे जगाया। इमारत में लगी भीषण आग के चलते चारो ओर धुआं और गैस फैल रही थी। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। उसके पिता सुरक्षित ठिकाने के लिए किचन की तरफ गए। जबकि कुछ लोग अपने फ्लैट की गैलरी में आ गए। 


जेन ने बताया कि उसने खुद पर नियंत्रण पाते हुए सभी लोगों से कहा कि वे गीली रूमाल अपने मुंह पर रखकर सांस लें। इससे कई लोगों ने धुएं से खुद पर नियंत्रण पाया और तब तक क्रेन के जरिए उन्हें इमारत के बाहर निकाल लिया गया जिससे उनकी जान बच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed