फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai FIR registered against 150 people of Tablighi Jamaatat Azad Maidan police station for violating quarantine orders

मुंबई में तब्लीगी जमात के 150 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 50 लापता

Tue, 07 Apr 2020 01:44 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 07 Apr 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Mumbai FIR registered against 150 people of Tablighi Jamaatat Azad Maidan police station for violating quarantine orders
कोरोना वायरस: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। - फोटो : PTI

मुंबई पुलिस ने तब्लीगी जमात के 150 लोगों के खिलाफ आदेश के उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की है। क्वारंटीन का नियमों के पालन नहीं करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने के कारण उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 271 और 188 के तहत मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा कानून के खिलाफ जाकर या नियमों की अवहेलना करने के लिए 269 के तहत भी प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

तब्लीगी जमात से लौटे 50 लोग लापता

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि तब्लीगी जमात से महाराष्ट्र लौटे 50 लोग लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जमात से लौटे 1400 लोगों में से 1350 लोगों का टेस्ट करवाया गया है, लेकिन 50 लोग अभी भी फोन बंद करके छिपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशमुख ने आगे कहा कि पुलिसकर्मियों के साथ जो भी बदसलूखी करेगा उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज के इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ तीन पुलिस कर्मी भी होते हैं।

महाराष्ट्र में 23 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या 891 हुई

महाराष्ट्र में आज 23 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें सांगली में एक, पिंपरी-चिंचवाड़ में चार, अहमदनगर में तीन, बुलढाणा में दो, बीएमसी के 10, ठाणे में एक और नागपुर में दो मरीज हैं। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 891 हो गई है।

मरकज से लौटने वाले और 10 लोगों की हुई पहचान
मुंबई पुलिस ने निजामुद्दीन दिल्ली में आयोजित मरकज से लौटने वाले 10 लोगों की पहचान की है। पुलिस ने पुष्टि की है कि ये लोग कुछ दिन तक धारावी के उसी फ्लैट में रहे हैं जहां कोरोना का पहला पॉजिटिव मामला पाया गया था। ये सभी लोग केरल के रहने वाले हैं। मुंबई पुलिस का कहना है कि केवल केरल के अधिकारी ही इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ये लोग कोरोनो वायरस पॉजिटिव हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed