{"_id":"5f8b0cc195a97b073229987b","slug":"mumbai-congress-leaders-gain-importance-in-bjp-former-mla-rajhans-vice-president-jp-singh-becomes-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा में मिली अहमियत, पूर्व विधायक राजहंस उपाध्यक्ष, जेपी सिंह बने उभामो अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबईः कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा में मिली अहमियत, पूर्व विधायक राजहंस उपाध्यक्ष, जेपी सिंह बने उभामो अध्यक्ष
Sat, 17 Oct 2020 08:56 PM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 17 Oct 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
BJP Symbol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा में भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शनिवार को मुंबई भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें पूर्व विधायक व बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में करीब आठ साल तक विपक्ष के नेता रहे राजहंस सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के करीबी रहे जय प्रकाश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा (उभामो) का अध्यक्ष बनाकर अहम जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
मुंबई भाजपा कार्यकारिणी का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। भाजपा की केंद्रीय कमेटी और राज्य कमेटी गठित होने के बाद भी मुंबई भाजपा की कमेटी गुटबाजी के चलते गठित नहीं हो पा रही थी। आखिरकार, नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही शनिवार को यह शुभ महूर्त निकला और मुंबई भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने महामंत्री पद पर तीन लोगो का चयन किया है जिसमें विधायक सुनील राणे और अमित साटम के अलावा संजय उपाध्याय शामिल है। वहीं, 13 लोगों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसमें उत्तर भारतीयों में पूर्व विधायक राजहंस सिंह, फिल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र, पवन त्रिपाठी और अमरजीत सिंह का समावेश है।
विज्ञापन
इसी तरह मंत्री पद पर भी 13 लोगों की नियुक्ति हुई है। इसमें उत्तर भारतीय नेताओं में ज्ञानमूर्ति शर्मा, रानी द्विवेदी, योगेश वर्मा, योगेश दुबे आदि शामिल हैं। मुंबई भाजपा के 7 प्रवक्ताओं में संजय ठाकुर, सुनीता सुमन सिंह, रीटा सिंह, राहुल दीनानाथ तिवारी और संजय प्रभाकर को प्रवक्ता बनाया गया है।
भाजपा में अलग-अलग प्रकोष्ठ हैं जिसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और उत्तर भारतीय मोर्चा (उभामो) की विशेष अहमियत है। नई कार्यकारिणी में तेजिंदर सिंह तिवाना को फिर से मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है जबकि जय प्रकाश सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आर.डी.यादव को झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।