फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Congress issues chargesheet against BMC alleges corruption and administrative failure

Mumbai: कांग्रेस ने बीएमसी पर लगाए भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप, कहा- ये भ्रष्ट महायुति निगम बन गया

Fri, 26 Dec 2025 08:54 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 26 Dec 2025 08:54 PM IST
सार

मुंबई कांग्रेस ने बृहन्मुंबई नगर निगम के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की है। इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही पूरी तरह खत्म हो चुकी है, जिससे मुंबईवासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन
Mumbai Congress issues chargesheet against BMC alleges corruption and administrative failure
वर्षा गायकवाड़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई कांग्रेस ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के खिलाफ एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। इसमें उन्होंने नागरिक निकाय के कामकाज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलताओं और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि एशिया का सबसे अमीर और सबसे बड़ा नागरिक निकाय होने के बावजूद, पिछले तीन वर्षों से बिना चुने हुए प्रतिनिधियों के चल रहा बीएमसी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bombay High Court: अदालत बोली- वायु प्रदूषण पर आंखें मूंदे है BMC, कटघरे में है 125+ परियोजनाओं को मिली मंजूरी
विज्ञापन


कांग्रेस ने लगाया आरोप
कांग्रेस की इस रिपोर्ट में नागरिक के कामों, टेंडर प्रक्रियाओं और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से संबंधित 13 प्रमुख बिंदुओं को सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासक के शासन में महायुति सरकार ने न केवल मुंबईवासियों को उनके मताधिकार से वंचित रखा, बल्कि प्रमुख विभागों में उचित पर्यवेक्षण की कमी के कारण बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता भी खराब हुई है। उन्होंने प्रशासन पर चुनिंदा ठेकेदारों का पक्ष लेने और आवश्यक सेवाओं के लिए आवंटित धन के कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए इन मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Maharashtra: नांदेड़ में एनसीपी नेता का दिनदहाड़े अपहरण, विधायक प्रतापराव पर लगा साजिश का आरोप

कांग्रेस प्रगति के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी
गायकवाड़ ने आगे कहा कि भ्रष्ट महायुति निगम के कारण शहर में खराब सड़कें, पानी की किल्लत, यातायात की समस्याएं, वायु प्रदूषण और गड्ढों जैसी समस्याएं चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई कांग्रेस 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों में किसी भी अनावश्यक विवाद के बजाय केवल विकास, न्याय और प्रगति के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी का लक्ष्य जाति, धर्म या भाषा के आधार पर राजनीति करने के बजाय उन मुंबईवासियों की आवाज बनना है जिन्होंने पिछले तीन साल और नौ महीनों में कुप्रबंधन का सामना किया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed