फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: CBI court extends the judicial custody of former Maharashtra minister Anil Deshmukh for 14 days

Anil Deshmukh: अनिल देशमुख को फिर झटका, सीबीआई कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Tue, 15 Nov 2022 09:59 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Tue, 15 Nov 2022 09:59 PM IST
सार

मनी लांड्रिंग केस में देशमुख को जमानत मिल चुकी है। सीबीआई उनके खिलाफ भ्रष्टाचार व मंत्री पद के दुरुपयोग के मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Mumbai: CBI court extends the judicial custody of former Maharashtra minister Anil Deshmukh for 14 days
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख। - फोटो : ANI

विस्तार

100 करोड़ वसूली मामले में फंसे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को राहत मिलती नहीं दिख रही है। मुंबई की सीबीआई कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। सीबीआई कोर्ट ने 21 अक्तूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मामला 100 करोड़ रुपये का जबरन वसूली घोटाले से जुड़ा हुआ है। स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने देशमुख के निजी सचिव संजय पलांदे की जमानत याचिका भी खारिज की थी।  

विज्ञापन


ये मामला भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज केस से जुड़ा है। मनी लांड्रिंग केस में देशमुख को जमानत मिल चुकी है। सीबीआई उनके खिलाफ भ्रष्टाचार व मंत्री पद के दुरुपयोग के मामले की जांच कर रही है। 71 साल के देशमुख को ईडी द्वारा दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने चार अक्तूबर को जमानत दे दी थी।  
विज्ञापन


पिछले साल 2 नवंबर को गिरफ्तार हुए थे देशमुख
राकांपा नेता अनिल देशमुख को 2 नवंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। अक्तूबर में उन्हें कोरोनरी एंजियोग्राफी के लिए मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देशमुख अभी मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। वे महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार में मंत्री थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed