फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai cancer is no longer ncurable treatment of early stages is now possible

Cancer: लाइलाज नहीं रहा कैंसर, आरंभिक अवस्थाओं का उपचार अब संभव

Thu, 04 May 2023 05:46 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 05:46 AM IST
सार

कुछ कैंसर ऐसे हैं, जो परिवार की जीन में होते हैं और जिन्हें आधुनिक जांच मशीनों से परखा जा सकता है।

विज्ञापन
Mumbai cancer is no longer ncurable treatment of early stages is now possible
कैंसर सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

वक्त के साथ न केवल कैंसर का इलाज सस्ता हुआ है, बल्कि कई तरह के कैंसर अब पूरी तरह ठीक किए जा सकते हैं। पिछले 20-25 वर्षों में मेडिकल साइंस की तरक्की की बदौलत अब यह तक जानना मुमकिन है कि अगर खानदान में किसी को कैंसर हुआ था, तो परिवार के लोगों में किसी को यह रोग होने की कितने प्रतिशत संभावना है।
विज्ञापन


इसी क्रम में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल मे भी आनुवांशिक कैंसर क्लीनिक की शुरुआत हुई है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. राजेश मिस्त्री ने बताया कि कैंसर के इलाज की दुनिया में क्रांतिकारी अनुसंधान हुए हैं, जिनसे तीसरी स्टेज तक के कैंसर को सफलतापूर्वक ठीक किया जाना संभव है। कैंसर की कई आयातित दवाएं, जो लाखों रुपये में आती थीं, अब स्वदेशी उत्पादन के कारण कुछ हजार रुपये में ही खरीदी जा सकती हैं।
विज्ञापन


कुछ कैंसर ऐसे हैं, जो परिवार की जीन में होते हैं और जिन्हें आधुनिक जांच मशीनों से परखा जा सकता है। स्तन, ओवरी, बड़ी आंत, पेन्क्रियाज आदि के कैंसर जीन में हो सकते हैं और कैंसर रोगियों के परिवार के लोगों में इनसे ग्रस्त हो जाने की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल 14 लाख लोग हो रहे कैंसर के शिकार  
प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी एंड पर्सनलाइज्ड कैंसर केयर विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. मिस्त्री ने बताया कि देश में हर साल लगभग 14 लाख लोग कैंसर के शिकार बनते हैं। इनमें से तीस फीसदी मरीज तंबाकू या जर्दे के कारण गिरफ्त में आते हैं। कैंसर रोगी का इलाज सर्जरी, कीमोथेरेपी दवा और रेडियोथेरेपी से किया जाता है।


कैंसर को थामो, लड़ो और जीतो : टीना अंबानी
अस्पताल की चेयरपर्सन टीना अनिल अंबानी ने कहा, कैंसर को थामना, उससे लड़ना और जीतना  ही अस्पताल का मिशन है। हमारा इरादा अस्पताल को कैंसर के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ तकनीक और प्रतिभा का केंद्र बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed