फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai BMW accident: Law equal for all, no one will be spared, says CM Shinde

Worli BMW Accident: CM शिंदे बोले- कानून सबके लिए बराबर, सख्त कार्रवाई होगी; आदित्य ठाकरे ने किया थाने के दौरा

Sun, 07 Jul 2024 05:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर (महाराष्ट्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर (महाराष्ट्र) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Jul 2024 05:26 PM IST
सार

Worli BMW Accident: मुंबई में कार हादसे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और सरकार हर मामले को समान रूप से देखती है। इस हादसे के लिए अलग से कोई नियम नहीं होगा। सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा।

विज्ञापन
Mumbai BMW accident: Law equal for all, no one will be spared, says CM Shinde
मुंबई बीएमडब्ल्यू कार हादसा - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और आज मुंबई में बीएमडब्ल्यू कार से हुए हादसे में इसका क्रियान्वयन अलग नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कावेरी नखवा (45 वर्षीय) की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने पति प्रदीप के साथ वर्ली में एनी बेसेंट रोड पर दोपहिया वाहन से सफर कर रही थीं। दोपहिया वाहन को एक बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। कार के चालक राजेश शाह और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें हिरासत में लिया गया है।  
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या मुंबई में हुई दुर्घटना में शामिल व्यक्ति शिवसेना नेता का बेटा है, मुख्यमंत्री ने कहा, कानून सभी के लिए बराबर है और सरकार हर मामले को समान रूप से देखती है। इस हादसे के लिए अलग से कोई नियम नहीं होगा। सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस किसी को नहीं बचाएगी। मुंबई में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
दो महीने पहले पुणे के कल्याणी नगर इलाके में इसी तरह का हादसा हुआ था। कार में सवार नाबालिग चालक कथित तौर पर नशे में धुत था। उसकी कार एक मोटरसाइकिल से टकराई थी। जिसमें मध्यप्रदेश निवासी दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। इस गंभीर हादसे के आरोपी नाबालिग को अदालत से कुछ ही घंटों के भीतर आसान शर्तों के साथ जमानत मिली तो यह मामला सुर्खियों में आया था।


आदित्य ठाकरे ने किया वर्ली पुलिस थाने का दौरा
उधर, शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज वर्ली पुलिस थाने का दौरा किया और वर्ली में आज हुए हिट एंड रन मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। मैं हिट एंड रन मामले के आरोपी शाह के राजनीतिक झुकाव में नहीं जाऊंगा। लेकिन मुझे उम्मीद है कि पुलिस आरोपी को पकड़ने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए तेजी से कार्रवाई करेगी। उम्मीद है शासन की ओर से कोई राजनीतिक शरण नहीं होगी। आदित्य ने कहा कि वह और उनके सहयोगी एमएलसी सुनील शिंदे ने पीड़िता के पति प्रदीप नखवा से मुलाकात की और आरोपियों को न्याय के कठघरे में खड़ा करने के लिए हरसंभव मददा का वादा किया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed