फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai ATS arrested several Bangladeshi nationals living in Mumbai with fake documents news in hindi

Maharashtra: मुंबई ATS ने अवैध दस्तावेजों के साथ चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, चुनाव में दे चुके हैं वोट

Tue, 11 Jun 2024 06:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 11 Jun 2024 06:16 PM IST
सार

इससे पहले सात जून को ठाणे में अवैध दस्तावेजों के साथ पुलिस ने नौ बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इन महिलाओं की मदद करने के आरोप में एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Mumbai ATS arrested several Bangladeshi nationals living in Mumbai with fake documents news in hindi
एटीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई एटीएस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। एटीएस ने पांच अन्य बांग्लादेशियों की पहचान की है, जिसकी तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर आईडी कार्ड बनवाकर लोकसभा चुनाव में मतदान भी किया। आरोपियों की पहचान रियाज हुसैन शेख, सुल्तान सिद्धियाउ शेख, इब्राहिम शफीउल्ला शेख और फारूक उस्मानगानी शेख के तौर पर की गई है।
विज्ञापन


सभी आरोपी बांग्लादेश के रहने वाले हैं और मुंबई के विभिन्न इलाकों में रहते थे। ये सभी कई साल पहले अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए थे। भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए उन्होंने खुद को सूरत का निवासी बताया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में रखा गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


इससे पहले सात जून को ठाणे में अवैध दस्तावेजों के साथ पुलिस ने नौ बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इन महिलाओं की मदद करने के आरोप में एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीरा रोड के शांति नगर और गीता नगर इलाकों में अवैध रूप से रह रही नौ बांग्लादेशी महिलाओं को छापेमारी के बाद पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी हो चुकी है बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी
बता दें कि इस साल मार्च में भी मुंबई एटीएस ने नवी मुंबई में अवैध तरीके से रहने वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनमें से किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं मिला था। पिछले साल एटीएस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नवी मुंबई में रहने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनमें से दो बांग्लादेशी नागरिक 2022 में नवी मुंबई के नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वॉन्टेड थे।


इसी साल फरवरी में एटीएस ने नवी मुंबई शहर से दो बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों व्यक्तियों की उम्र 24 के करीब थी और वह पनवेल के नदवे में खिदुकपाड़ा गांव में रह रहे थे। कार्रवाई के दौरान उनके पास भी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए थे। फरवरी में ही मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने वडाला इलाके में अवैध तरीके से रह रहे 38 वर्षीय अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अफगान का नागरिक है और 2007 से ही मुंबई में रह रहा है। पुलिस ने उसके पास से अफगान पासपोर्ट, पैनकार्ड और टीकाकरण प्रमाणपत्र बरामद किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed