फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai A person lying ill in an auto rickshaw for two days police and BMC exposed insensitively

मुंबईः दो दिन से ऑटो रिक्शा में बीमार पड़ा व्यक्ति, सामने आई पुलिस और बीएमसी की संवेदनहीनता

Thu, 11 Jun 2020 09:54 PM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 11 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mumbai A person lying ill in an auto rickshaw for two days police and BMC exposed insensitively
bmc

मुंबई में कोरोना महामारी के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पातलों में नित नई लापरवारी के किस्से सामने आ रहे हैं। जो बिचलित करने वाली है। पश्चिमी उपनगर के मलाड इलाके में दो दिन से एक बीमार व्यक्ति ऑटो रिक्शे में पड़ा मिला। कोरोना के लक्षण दिख रहे इस व्यक्ति को देखकर स्थानीय नागरिकों में खौफ फैल गया। हालांकि, भाजपा के नेताओं ने बड़ी मशक्कत के बाद मलाड के एक हास्पिटल में उसे भर्ती कराया।

विज्ञापन


ऑटो रिक्शा में पड़े व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने के लिए स्थानीय लोगों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और पुलिस को सूचित किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण दिखने के कारण कोई उसकी मदद के लिए भी आगे नहीं आया। स्थानीय भाजपा विधायक अतुल भातखलकर और भाजपा दल के नेता व प्रभाग समिति के चेयर मैन विनोद मिश्र ने ऑटो रिक्शे में पड़े मरीज को उठाकर मलाड स्थिति बीएमसी के एम डब्लू देसाई अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मिश्र ने बताया कि रिक्शे में पड़े व्यक्ति का नाम त्रिलोक सिंह है। जो विक्षिप्त सा हो गया है। पहले तो अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रशांत मोरे ने भर्ती करने का आश्वासन दिया, लेकिन जब त्रिलोक सिंह को अस्पताल ले जाया गया तो दो घंटे तक बाहर रखा गया और बाद में भर्ती करने से मना कर दिया गया। विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार कोरोना से निपटने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। यह फेसबुकिया सरकार है जो निष्क्रिय है और जनता राम भरोसे हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed