फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai : A chawl collapsed at Malvani area and portion of Bhanushali building collapsed in fort area

मुंबई : भानुशाली इमारत का हिस्सा ढहा, पांच लोगों की मौत, मलवानी में गिरी चॉल

Thu, 16 Jul 2020 10:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 16 Jul 2020 10:21 PM IST
सार

मुंबई में भारी बारिश के बीच बृहस्पतिवार को दो अलग अलग स्थानों पर इमारत गिरने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए । अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के मलवानी उपनगर में एक चॉल का कुछ हिस्सा गिरने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई । दूसरी ओर दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में पांच मंजिला पुरानी इमारत के एक हिस्से के गिरने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Mumbai : A chawl collapsed at Malvani area and portion of Bhanushali building collapsed in fort area
मुंबई के मलवानी में गिरी चॉल - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई में तीन दिन से लगातार जारी बारिश के दौरान बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दक्षिण मुंबई के फोर्ट में एक पांच मंजिला भानुशाली इमारत धराशाई हो गई। राहत व बचाव के दौरान अभी तक 23 लोगों को बचाया गया है जिसमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं वहीं, पांच लोगों की मौत हो गई है। फंसे हुए लोगों के लिए देर रात तक तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले पश्चिमी उपनगर के मलाड स्थित मलवानी इलाके में तीन मंजिला चॉल ढह गई थी।

विज्ञापन



बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के समीप फोर्ट में भानुशाली इमारत का 40 फीसदी हिस्सा अचानक कर ढह गया। सूचना मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अग्निशमन दल और आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। सूचना मिलने तक मलबे में दबे 23 लोगों को निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि शहर में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कमजोर इमारतों के ढहने या गिरने का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि फोर्ट इलाके में अनेक पुरानी इमारतें हैं। बीएमसी ने 2019 में ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर नोटिस जारी किया था। कई परिवार यहां से जा चुके थे लेकिन आठ परिवार इमारत में रह रहे थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे। 

मलवानी चॉल ढहने से दो की मौत

अधिकारियों के मुताबिक मलवानी के गेट नंबर पांच पर स्थित इस चॉल का हिस्सा गिरने से छह लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से चार को बचा लिया गया है। जबकि दो लोगों की मृत्यु हो गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं  सीएम उद्धव ठाकरे ने मृतकों के लिए 4 लाख की राहत राशि का एलान किया।

मुंबई में हैं 16000 जर्जर इमारत

मुंबई में 16,000 जर्जर इमारतें हैं। बीएमसी हर साल बारिश से पहले जर्जर इमारतों की सूची जारी करती है और संबंधित इमारतों में रहने वालों लोगों को नोटिस जारी कर अन्यत्र स्थानांतरित होने के लिए सूचित करती है। लेकिन आवास की समस्या के चलते लोग जर्जर इमारतों में रहते हैं जिससे हर साल बारिश के समय इमारतों के गिरने की घटनाएं सामने आती हैं। राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि एक महीने में मुंबई की 16,000 जर्जर इमारतों के पुनर्निर्माण के लिए उपाय योजना अमल में लाई जाएगी।

घाटकोपर इलाके में भूस्खलन

महाराष्ट्र में घाटकोपर क्षेत्र के साकीनाका में खादी नंबर-3 पर भूस्खलन की घटना की जानकारी मिली है। यहां दस खाली मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed