फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai 17 year old boy drives man on BMW bonnet father arrested

Mumbai: अब मुंबई में बीएमडब्ल्यू का वीडियो वायरल, बोनट पर लेटकर मजे ले रहा था शख्स; नाबालिग के हाथ थमाई थी कार

Mon, 27 May 2024 09:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 27 May 2024 09:03 PM IST
सार

Mumbai: मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह शख्स लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार के बोनट पर लेठकर अपने रुतबे का दिखावा कर रहा था। कार को एक 17 वर्ष का नाबालिग चला रहा था।

विज्ञापन
Mumbai 17 year old boy drives man on BMW bonnet father arrested
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे में हुए पोर्श कार हादसे के बाद भी रईसजादों का अपनी रईसी दिखाने का शौक नहीं छूट रहा। अब ताजा मामला मुंबई का है, जहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह शख्स लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार के बोनट पर लेठकर अपने रुतबे का दिखावा कर रहा था। इतना ही नहीं, इस कार को एक 17 वर्ष का नाबालिग चला रहा था। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस एक्शन में आ गई। इसके साथ ही पुलिस ने नाबालिग के पिता को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई 
बोनट पर लेटे शख्स का नाम शुभम मटालिया बताया गया है। मुंबई के शिवाजी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार को एक नाबालिग चला रहा था। मौके पर मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। शुभम मटालिया नाम का युवक पैर फैलाकर कार के बोनट पर बैठा हुआ था और इसका आनंद ले रहा था। बताया गया है कि यह बीएमडब्ल्यू कार नाबालिग के पिता के नाम पर पंजीकृत है। मटालिया के पिता और कार चला रहे नाबालिग के पिता को कल्याण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में पुणे में एक लग्जरी पोर्श कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। लग्जरी को 17 वर्ष का नाबालिग चला रहा था। पुलिस बताया था कि वह नाबालिग पुणे के एक नामी बिल्डर का बेटा है और वह नशे में धुत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed