फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Multi Agency Group investigation led by CBDT ED and Reserve Bank on Pandora Papers begins holds first meeting

पैंडोरा पेपर्स: लिस्ट में आए 380 लोगों के खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड्स, एजेंसियों ने जांच के तहत की पहली बैठक

Tue, 19 Oct 2021 05:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 19 Oct 2021 05:44 PM IST
सार

दुनिया भर में अमीर व्यक्तियों की वित्तीय संपत्ति का खुलासा करने वाले पैंडोरा पेपर्स में 380 अमीर भारतीयों के नाम शामिल हैं। इन्हीं नामों के विदेश में अवैध निवेशों को लेकर सीबीडीटी के नेतृत्व में बहु-एजेंसी जांच बिठाई गई है। 

विज्ञापन
Multi Agency Group investigation led by CBDT ED and Reserve Bank on Pandora Papers begins holds first meeting
पैंडोरा पेपर्स लीक में 380 भारतीय लोगों के नाम। - फोटो : social media

विस्तार

पैंडोरा पेपर्स में जिन भारतीयों के नाम सामने आए हैं, उनके रिकॉर्ड्स खंगालने के लिए सीबीडीटी चेयरमैन की अध्यक्षता में एक बहु एजेंसी समूह ने जांच शुरू कर दी है। पिछले हफ्ते इस समूह की पहली बैठक हुई। बताया या है कि बैठक में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और आर्थिक खुफिया इकाई (एफआईयू) के अफसर शामिल हुए। 
विज्ञापन

दुनिया भर में अमीर व्यक्तियों की वित्तीय संपत्ति का खुलासा करने वाले पैंडोरा पेपर्स में 380 अमीर भारतीयों के नाम शामिल हैं। हालांकि, इनमें से कई भारतीयों ने कुछ गलत करने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ‘इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स’ ने यह रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट 117 देशों के 150 मीडिया संस्थानों के 600 पत्रकारों की मदद से तैयार की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, बहु एजेंसी समूह इन्हीं खुलासों के आधार पर जांच कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि आईसीआईजे की इस रिपोर्ट को संज्ञान में लिया गया और संबंधित जांच एजेंसियां इन मामलों की पड़ताल कर रही हैं। दोषी पाए गए लोगों पर कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही अन्य नामों का खुलासा होता है, हम जांच को और तेज कर देंगे। 
विज्ञापन

इससे पहले सीबीडीटी ने सरकार की ओर से इस मामले की जांच सौंपे जाने पर कहा था कि इन मामलों की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए सरकार विदेशी संस्थाओं के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़कर काम करेगी। सीबीडीटी ने कहा था, ‘‘भारत सरकार भी एक अंतर-सरकारी समूह का हिस्सा है, जिसके तहत इस तरह के लीक से जुड़े कर जोखिमों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सहयोग और अनुभव साझा किए जाते हैं।’’ सीबीडीटी ने कहा कि अब तक कुछ भारतीयों (कानूनी संस्थाओं के साथ ही व्यक्तियों) के नाम मीडिया में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed