Mulayam Singh Yadav Death: 'मेरे पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे' सपा संरक्षक के निधन पर भावुक हुए अखिलेश
RIP Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव के निधन पर उनके बेटे व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरे आदरणीय पिताजी व सबके नेताजी नहीं रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर उनके बेटे व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि मेरे आदरणीय पिताजी व सबके नेताजी नहीं रहे।
नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में काफी दिनों से वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।
आपको बता दें कि 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ ही हैं। दिल्ली से उनका शव लखनऊ लाने की तैयारी है। यहां से फिर इटावा ले जाया जाएगा।