फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mukul also has doubt that their colleagues may ran away

मुकुल को भी थी हमराह के भागने की आशंका, मांगे थे भरोसे के 12 दरोगा

Mon, 13 Jun 2016 03:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 13 Jun 2016 03:59 AM IST
विज्ञापन
mukul also has doubt that their colleagues may ran away
मुकुल द्विवेदी ने 12 भरोसे के दरोगा मांगे थे। - फोटो : Getty Images

जवाहर बाग में कार्रवाई के दौरान हमराहों को भागने का डर शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को पहले से ही था। इसी के चलते उन्होंने भरोसे के 12 दरोगा मांगे थे। मुकुल द्विवेदी के नजदीक रहे एक दरोगा ने इस संबंध में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जवाहर बाग के संबंध में अक्सर उनकी एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी से बात होती थी।

विज्ञापन


फिलहाल हाथरस में तैनात दरोगा ने बताया कि मुकुल ने उनसे कहा था, वे कार्रवाई के दौरान मथुरा में ड्यूटी के लिए उन्हें मांगेंगे। इसके लिए आधिकारिक तौर पर एसएसपी की ओर से हाथरस एसएसपी को पत्र भिजवा देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने हाथरस के मेंडू, सादाबाद, स्वाट टीम, अलीगढ़ और आसपास के जनपदों में तैनात भरोसेमंद 12 दरोगाओं की सूची तैयार की थी। उनको भरोसा था कि वे कार्रवाई के दौरान उनका साथ निभाएंगे। इस संबंध में आगे क्या हुआ उनको नहीं पता। कार्रवाई चार जून को तड़के होनी थी, लेकिन फोर्स को रास्ता दिखाने और बाउंड्री तोड़ने की प्रक्रिया के दौरान हुए हमले में मुकुल द्विवेदी शहीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed