फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh ambani thanked to Central govt and trai

'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' लेकर आए मुकेश अंबानी, 31 मार्च तक फ्री रहेगा जियो

Thu, 01 Dec 2016 02:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 02:21 PM IST
विज्ञापन
Mukesh ambani thanked to Central govt and trai
- फोटो : ANI

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी 4जी सेवा जियो की सफलता के लिए सरकार और ट्राई दोनों का शु‌क्रिया किया। हालांकि इस दौरान वो विपक्षी कंपनियों से नाराज दिखे कहा अन्य ऑपरेटरों ने इस दौरान कोई सहयोग नहीं किया उसके बावजूद भी जियो ने लोगों का विश्वास पाने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन


मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो के पिछले कुछ समय में ही 5 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता हो गए हैं जो दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती दूरसंचार सेवा का प्रतीक हैं।  
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने इस दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि की रिलांयस का वेलकॅम ऑफर अब 31 मार्च तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें नए और पुराने सभी उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक रिलायंस जियो की तमाम सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। 'जियो हैप्पी वेलकम ऑफर' के नाम से जारी नई स्कीम में अब सभी ग्राहकों को 31 मार्च तक जियो की सेवाओं का लाभ मिलेगा, जिसमें नए और पुराने सभी उपभोक्ता आएंगे।

प्रधानमंत्री के निर्णय को बताया साहसी और ऐतिहासिक

Mukesh ambani thanked to Central govt and trai
-नोटबंदी के निर्णय से हमारे प्रधानमंत्री ने एक सशक्त संदेश दिया है, इस एतिहासिक निर्णय से अर्थव्यवस्‍था में मजबूती मिलेगी
-हमें उम्मीद हैं आम आदमी को इस निर्णय का काफी लाभ मिलेगा, उनकी स्थिति में भी सुधार आएगा
-आगामी 4 दिसंबर से जियो की इंटरनेट, वाइस, वीडियो और अन्य सेवाएं 31 मार्च तक सबको फ्री मिलेगा
-अगले कुछ दिनों में जियो लोगों को होम डिलीवरी की सेवा भी देगा, जिसके बाद पांच मिनट में सिम एक्टिवेट हो जाएगा
-जियो के नंबर अब पूरी तरह पोर्टेबिलिटी के लिए तैयार हैं, अब कोई भी दूसरे नंबर जियो में पोर्टेबल करवा सकता है
-पिछले कुछ समय में कॉल ब्लाक दर भी 90 फीसदी से घटकर 20 फीसदी पहुंच गई है जिसमें और सुधार होगा
-पिछले तीन महीने में जियो फेसबुक, वाट्सएप और स्काइप की मदद से तेजी से बढ़ा है
-जियो के अब कुल पांच करोड़ से ज्यादा उपभोक्‍ता हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed