फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani son Anant Ambani and Radhika Merchant to get engaged this evening at Antilla news and updates

Anant Radhika Engagement: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई आज, मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में होगा समारोह

Thu, 19 Jan 2023 09:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 19 Jan 2023 09:46 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani son Anant Ambani and Radhika Merchant to get engaged this evening at Antilla news and updates
अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज शाम सगाई होगी। बताया गया है कि यह कार्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास- एंटीलिया में होगा।
विज्ञापन


इससे पहले 29 दिसंबर को अनंत अंबानी का राधिका से रोका हुआ था। तब कपल की रोका सेरेमनी से पहली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। रोके का यह कार्यक्रम राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। हालांकि, अनंत और राधिका की शादी कब होगी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ की बेटी हैं राधिका
अनंत और राधिका लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। राधिका अंबानी परिवार के हर आयोजन में नजर आती हैं। राधिक मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं।  राधिका के पिता विरेन की भी देश के समृद्ध शख्सियतों में गिनती होती है। राधिका ने अपनी स्कूलिंग मुंबई में की है। इसके बाद वे स्टडी के लिए न्यूयॉर्क गईं थीं। वहां उन्होंने पॉलिटिक्स और इकॉनोमिक्स की पढ़ाई की। ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद 2017 में उन्होंने इसप्रावा में एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम किया। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं राधिका मर्चेंट
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को बचपन से ही जानते हैं। साल 2018 में दोनों की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में हरे रंग के परिधान में नजर आए थे। राधिक एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed