{"_id":"5e5a8fe68ebc3ef40403d2a2","slug":"mukesh-ambani-meets-ap-cm-jagan-mohan-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी ने की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात, रिलायंस का प्रस्ताव रखा सामने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुकेश अंबानी ने की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात, रिलायंस का प्रस्ताव रखा सामने
Sat, 29 Feb 2020 10:02 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
मुकेश अंबानी और जगमोहन रेड्डी
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुकेश अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी और राज्यसभा सदस्य परिमल नथवाणी संग रेड्डी के साथ बंद कमरे में बैठक की।
विज्ञापन
Andhra Pradesh: Reliance Industries Ltd (RIL) Chairman and Managing Director Mukesh Ambani met Chief Minister YS Jagan Mohan Reddy in Tadepalli, today. pic.twitter.com/21nB7vuib7
— ANI (@ANI) February 29, 2020विज्ञापन
माना जा रहा है कि अंबानी ने राज्य में रिलायंस का नेटवर्क बढ़ाने और रिलायंस इंडस्ट्रीज के व्यावसायिक प्रस्तावों पर चर्चा करने के लिए रेड्डी से मुलाकात की। अंबानी के साथ बैठक में नथवाणी की मौजूदगी को देखते हुए इस बैठक को राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
झारखंड से सांसद नथवाणी 9 अप्रैल को राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की थी। बता दें कि आंध्र प्रदेश की 11 में से चार राज्यसभा सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होने वाला है।