फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mukesh Ambani becomes Asia's richest man behind China's Jack Ma

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, चीन के जैक मा को छोड़ा पीछे 

Sat, 14 Jul 2018 05:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jul 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani becomes Asia's richest man behind China's Jack Ma

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आईआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की कुल संपत्ति 44.3 अरब डॉलर आंकी गई है। वहीं, जैक मा की कुल संपत्ति 44 अरब डॉलर आंकी गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की ट्रेडिंग 1.7 फीसदी बढ़ गई। इस साल अंबानी की कुल संपत्ति में चार अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं जैक मा के अलीबाबा समूह को इस साल 1.4 अरब डॉलर का घाटा हुआ है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस की तरफ से अपनी पेट्रोकैमिकल्स क्षमता दोगुनी करने का फायदा कंपनी के चेयरमैन को मिला है। बता दें कि इस साल मुंबई में आयोजित हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में मुकेश अंबानी ने बताया था कि साल 2025 तक रिलायंस दोगुना हो जाएगा।  वहीं, एजीएम में रिलायंस ने जियो गीगा फाइबर की लॉन्चिंग की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन


अंबानी ने बताया था कि जियो गीगा फाइबर को कंपनी पहले 1100 शहरों में शुरू करने जा रही है। इसके जरिए 1 जीबीपीएस की स्पीड से ग्राहक डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, इसका 15 अगस्त से इसका रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। एजीएम में मुकेश अंबानी ने 21.5 करोड़ टेलीकॉम ग्राहकों के साथ अपने ई-कॉमर्स कारोबार को अमेजन और वॉलमार्ट की तर्ज पर बढ़ाने का भी एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 अरब डॉलर मूल्य की कंपनी बनी रिलायंस
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के 100 अरब डॉलर (करीब 6.85 लाख करोड़ रुपये) की कंपनी बनने के बाद अब रिलायंस भी इस क्लब में शामिल हो गई है। बृहस्पतिवार को शेयर बाजार की तेजी के बाद रिलायंस 100 अरब डॉलर की कंपनी बनने में सफल रही है। इसका बाजार पूंजीकरण करीब 6.89 लाख करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले रिलायंस ने अक्टूबर 2007 में पहली बार 100 अरब डॉलर मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed