फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mughal sarai station name can be changed

बदल सकता है मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम, गृह मंत्रालय के पास पहुंचा मामला

Mon, 03 Jul 2017 05:05 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Mon, 03 Jul 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
mughal sarai station name can be changed
Mugahl Sarai
गृह मंत्रालय ने वाराणसी से सटे मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के मामले में कहा है कि उन्हें इसका अनुरोध मिला है और यह प्रक्रिया में है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 10वीं कैबिनेट की बैठक में मुगलसराय स्टेशन का नाम दीनदयाल उपाध्याय करने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव को यूपी सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था। अब उम्मीद की जा रही है कि इस पर जल्द ही गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय की सहमति की मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। गौरतलब है कि पहले भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राम मनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और आचार्य नरेंद्र देव समेत कई नेताओं के नाम पर रेलवे स्टेशनों का नामकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में एकात्मता ट्रेन, अंत्योदय एक्सप्रेस और दीनदयालु कोच नाम से नई योजनाएं शुरू की हैं। बता दें कि 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन के यार्ड में दीनदयाल उपाध्याय का शव लावारिस हालत में मिला था।


उस समय वे जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और मार्क्सवादी, समाजवादी और पूंजीवादी विचारधारा से अलग भारतीय हिंदू दर्शन पर आधारित एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा को विस्तार देने के अभियान में जुटे थे। इससे पहले आगरा हवाई अड्डे का नामकरण भी उपाध्याय के नाम पर करने का प्रस्ताव यूपी सरकार मंजूर कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed