फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MTNL shared a tweet on nathuram Godse, removed after being troll on social media

सरकारी कंपनी एमटीएनएल ने 'नाथूराम गोडसे' पर एक ट्वीट साझा किया, ट्रोल होने के बाद हटाया

Thu, 20 Jun 2019 09:59 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
MTNL shared a tweet on nathuram Godse, removed after being troll on social media
MTNL - फोटो : MTNL
नाथूराम गोडसे पर एक ट्वीट को साझा करने के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने उस ट्वीट को हटा लिया। 
विज्ञापन


कंपनी ने मामले में कहा है कि उसके ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ हुई है और उसने जांच के लिए ट्विटर से संपर्क किया है।

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बृहस्पतिवार को एक ट्वीट साझा किया गया। यह ट्वीट देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के एक फर्जी खाते से किया गया था।
विज्ञापन


नीता अंबानी के फर्जी खाते से हिंदी में ट्वीट किया गया था, "आज हिंदू गोडसे के समर्थन मात्र से डर जाते हैं, जबकि वहीं पर मुसलमान अपने बच्चों का नाम 'तैमूर' रखकर भी फक्र महसूस करते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटीएनएल ने इस ट्वीट को साझा करते हुए हिंदी में लिखा, "सच को पचाना मुश्किल है।" 

इसके बाद ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया पर कंपनी को काफी लताड़ लगायी गयी जिसके चलते इस ट्वीट को हटा लिया गया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी.के. पुरवार ने कहा कि कंपनी को उसके ट्विटर खाते से छेड़छाड़ किए जाने का अंदेशा है। उसने जांच के लिए ट्विटर से संपर्क साधा है। 


पुरवार ने कहा, "कंपनी ने पासवर्ड बदल दिया है। ट्विटर से सूत्र की पहचान करने के लिए कहा गया है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed