फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MSRTC bus conductor leaves bus midway to drink alcohol suspended today Maharashtra news update

Maharashtra: बेवड़े कंडक्टर का गजब कारनामा, शराब पीने के लिए बीच सड़क पर यात्रियों से भरी बस छोड़कर हुआ फरार

Fri, 03 Feb 2023 10:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 03 Feb 2023 10:21 PM IST
सार

एमएसआरटीसी उस्मानाबाद संभागीय यातायात नियंत्रक ने बताया कि आरोपी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  मेडिकल जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। मेडिकल जांच में पता चला है कि कंडक्टर ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया था। 
 

विज्ञापन
MSRTC bus conductor leaves bus midway to drink alcohol  suspended  today Maharashtra news update
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के लातूर में एक सरकारी बस के कंडक्टर का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। यहां महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का एक बस कंडक्टर गुरुवार को शराब पीने के लिए यात्रियों से भरी को बीच सड़क पर छोड़कर भाग गया। जिसके कारण कई घंटो तक बस वहीं रुकी रही। फिलहाल, कंडक्टर को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना उस्मानाबाद में लातूर और कलांब के बीच गुरुवार सुबह हुई थी। यहां कंडक्टर ने कटगांव गांव में बस को रोका और उतर गया। इसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद बस में सवार करीबन 38 यात्रियों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद वह शराब के साथ एक दुकान पर बैठा पाया गया। 
विज्ञापन


एमएसआरटीसी उस्मानाबाद संभागीय यातायात नियंत्रक ने बताया कि आरोपी कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।  मेडिकल जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। मेडिकल जांच में पता चला है कि कंडक्टर ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एनसीबी मुंबई ने की कार्रवाई
महाराष्ट्र में NCB मुंबई की टीम ने अंतर-राज्य ड्रग तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई की है। एनसीबी मुंबई की टीम ने दो फरवरी को कार्रवाई करते हुए 1,32,000 अल्प्राजोलम टैबलेट और 2,400 CBCS बोतलें जब्त कीं। इतना ही नहीं डोंबिवली में रहने वाले एस यादव को अवैध रूप से डायवर्ट फार्मा ड्रग्स खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 

पालघर जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार  
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाला सोपारा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विलास तुपे ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीड़ित मुस्सविर मोहम्मद अमीन डायर 30 जनवरी को तकीपाड़ा इलाके में एक मस्जिद के ट्रस्टीशिप को लेकर विवाद को सुलझाने गया था।

उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप से नाराज लोगों के एक समूह ने डायर पर चॉपर (कुल्हाड़ी जैसा औजार) और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।
 
 

 क्रिप्टोकरंसी फ्रॉड में चार गिरफ्तार 
महाराष्ट्र के जालना पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शुक्रवार को क्रिप्टोकरंसी धोखाधड़ी के सिलसिले में कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने पुणे से इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं उनके पास से 2.44 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के बैंक खातों में जमा 3.44 करोड़ रुपये भी फ्रीज कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ महंगे वाहन, तीन लैपटॉप, तीन कंप्यूटर और सेल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक बी डी फंडे ने बताया कि शहर की पुलिस को 17 जनवरी को एक दंपति के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिन्होंने एक व्यक्ति को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने का लालच देकर और उसे हाई रिटर्न का वादा करके धोखा दिया था। इस मामले में शिकायतकर्ता को कथित तौर पर 12.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को आरोपी दंपति के खिलाफ 116 शिकायतें मिलीं, जिन्होंने कथित तौर पर लोगों से 2.69 करोड़ रुपये ठगे और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए।
 

राजस्थान से छुड़ाई गई महाराष्ट्र की अपह्रत महिला 
महाराष्ट्र के पालघर जिले की 23 वर्षीय एक विवाहिता को छुड़ा लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों में से एक ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती की और उसे पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बाद कथित तौर पर वह उसे राजस्थान ले गया जहां दो लाख रुपये में उसकी शादी दूसरे व्यक्ति से करा दी। बाद में महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पालघर पुलिस ने उसका पता लगाया और मंगलवार को उसका रेस्क्यू किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चार अन्य फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed