फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP suspended Judge R K Srivastava is on a 700-km bicycle journey to seek justice

मध्य प्रदेशः न्याय पाने को 700 किमी की साइकिल यात्रा पर निकले निलंबित जज

Sat, 19 Aug 2017 10:06 PM IST
एजेंसी, रतलाम
एजेंसी, रतलाम Updated Sat, 19 Aug 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
MP suspended Judge R K Srivastava is on a 700-km bicycle journey to seek justice
- फोटो : Google

मध्य प्रदेश के एक निलंबित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शनिवार को नीमच से जबलपुर के लिए 700 किमी की सड़क यात्रा पर निकले। निलंबित जज आर के श्रीवास ने कहा कि अपने साथ हुए अन्याय से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय को अवगत कराने के लिए वह जबलपुर में सत्याग्रह करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब कि लगातार हो रहे तबादले के विरोध में पिछले दिनों जबलपुर में उच्च न्यायालय परिसर में वह धरने पर बैठ गए थे। श्रीवास ने कहा कि जबलपुर पहुंचकर मैं अपने तबादले और निलंबन के फैसले के विरोध में सत्याग्रह करूंगा। उन्होंने कहा कि वह हर दिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाने की कोशिश करेंगे और सात दिन में उज्जैन, सीहोर, मंडीदीप, बरेला, गाडरवाड़ा, नरसिंहपुरा के रास्ते जबलपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पढ़ें- मध्यप्रदेशः 2,48,800 रुपयों के जाली नोटों के साथ 3 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका भी दायर की है। श्रीवास ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि ट्रांसफर पॉलिसी का उल्लंघन कर महज 15 महीने में उनका चार बार तबादला किया गया और उसके बाद नीमच में नियुक्ति के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। श्रीवास ने वर्ष 2000 में न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथ श्रेणी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। तीन साल बाद उन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed