Shashi Tharoor: सदन के बार-बार स्थगन से सांसद शशि थरूर निराश, कहा- संसद ने अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं की
संसद का शीतकालीन सत्र इस बार हंगामे की भेंट चढ़ा। गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच संसद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। शशि थरूर ने कहा कि संसद ने अपनी जिम्मेदारी को पूरा नहीं किया। संसद ने देश के लोगों को निराश किया। मैं और हमारे कई सांसद इससे निराश हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने और बार-बार हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि संसद ने अपनी जिम्मेदारी को पूरा नहीं किया। संसद ने देश के लोगों को निराश किया। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि मैं बहुत निराश हूं। हमारे कई सांसद भी निराश हैं। मुझे लगता है कि हमारे देश में कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए।
#WATCH | On #WinterSession of Parliament, Congress MP Shashi Tharoor says, "I am a very disappointed MP. Most of our MPs are disappointed. I think that there are a lot of major issues to be discussed in our country, including unemployment, price rise, Manipur, Sambhal violence… pic.twitter.com/q0qHl1u4aa
— ANI (@ANI) December 20, 2024
उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि इस समय का अधिकांश हिस्सा व्यवधान में बर्बाद हो गया है। मुझे लगता है कि हमने भारत के लोगों को निराश किया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। संसद बहस और चर्चा के लिए एक मंच है लेकिन व्यवधान के लिए नहीं है।
थरूर ने कहा कि पहले सप्ताह में सरकार और विपक्ष के बीच सहमति बनी थी कि विपक्ष बाहर विरोध कर सकता है, लेकिन संसद के अंदर काम जारी रहेगा। यह दो-तीन दिन तक चला भी, लेकिन इसके बाद हम एक बार फिर पूरी तरह से टूट गए। यह बेहद गलत हुआ है। मुझे लगता है कि सरकार इसे लेकर विपक्ष से बात करेगी और समाधान निकालेगी। ताकि हम निष्पक्ष रूप से सदन के काम को आगे बढ़ा सकें। फरवरी-मार्च में होने वाले बजट सत्र इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।
दरअसल संसद का शीतकालीन सत्र इस बार हंगामे की भेंट चढ़ा। गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच संसद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही में बार-बार हुए व्यवधान को लेकर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सांसद के तौर पर देश के लोग हमारी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। यह सही भी है क्योंकि लगातार हो रहे व्यवधान लोकतांत्रिक संस्थानों में जनता के विश्वास को लगातार कम कर रहे हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.