{"_id":"685cf75e41b96184cf0bf7a2","slug":"mp-samwad-2025-ravi-kishan-said-on-loksabha-election-bjp-defeat-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP Samwad 2025: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कैसे पिछड़ी भाजपा? अमर उजाला संवाद में रवि किशन ने बताई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MP Samwad 2025: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कैसे पिछड़ी भाजपा? अमर उजाला संवाद में रवि किशन ने बताई वजह
Thu, 26 Jun 2025 01:01 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:01 PM IST
सार
MP Samwad 2025: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के पिछड़ने को लेकर बात की। उन्होंने क्या कुछ कहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'अमर उजाला संवाद' मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने तमाम मुद्दों पर बात की। उन्होंने राजनीति से लेकर सिनेमा तक विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। रवि किशन ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के पिछड़ने का कारण भी बताया।
रवि किशन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम केयरलैस हो गए थे। विपक्ष ने संविधान का गंदा झूठ पिरोया था। अंदरखाने इन्होंने फैलाया कि संविधान खत्म हो रहा है। उपचुनाव में इनका पर्दाफाश हो गया। 2027 में हम फिर जीतेंगे। योगी जी लगातार काम कर रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि एक बार हम चूक गए हैं। अगली बार नहीं होगा। 2027 में उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। धोखा बार-बार नहीं होता है। इसलिए अब आपातकाल को याद दिलाते हैं कि बार-बार जनता से धोखा न हो।
विज्ञापन
रवि किशन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम केयरलैस हो गए थे। विपक्ष ने संविधान का गंदा झूठ पिरोया था। अंदरखाने इन्होंने फैलाया कि संविधान खत्म हो रहा है। उपचुनाव में इनका पर्दाफाश हो गया। 2027 में हम फिर जीतेंगे। योगी जी लगातार काम कर रहे हैं। रवि किशन ने कहा कि एक बार हम चूक गए हैं। अगली बार नहीं होगा। 2027 में उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। धोखा बार-बार नहीं होता है। इसलिए अब आपातकाल को याद दिलाते हैं कि बार-बार जनता से धोखा न हो।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की उपलब्धि को लेकर रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि कानून व्यवस्था है। अब उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। उत्तर प्रदेश बाहुबली, गुंडों, माफिया से सुरक्षित हुआ है। ये ऐसा है जैसे आजादी मिली हो। आज यह उत्तम प्रदेश बन गया है। बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। योगी जी का कानून व्यवस्था पर बहुत फोकस रहता है। अखिलेश यादव के पीडीए का मुद्दा उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनका चुनावी शिगूफा है। ये सब ड्रामेबाज हैं। अखिलेश यादव दलित, पिछड़ों के लिए कुछ नहीं करेंगे। उन्होंने प्रदेश को लूटा है। उन्होंने प्रदेश के लिए कभी कुछ नहीं किया। यह अखिलेश का चुनावी ढकोसला है। ये सच्चे नहीं हैं।
कांग्रेस छोड़ने को लेकर रवि किशन ने कहा कि हर इंसान जीवन में गलती करता है। मुझसे भी गलती हुई थी वो थी कांग्रेस। कृपाशंकर सिंह मुझे कांग्रेस में लाए थे। यह अब तक किसी को पता नहीं था। भाजपा ने मुझे 2019 में गोरखपुर से मौका दिया। जनता ने जिताया। इसके बाद दोबारा 2024 में जनता ने जिताया। गोरखपुर में काम कर रहा हूं। गोरखपुर अब बदल रहा है। यह राजधानी की तरह विकसित हो रहा है। गोरखपुर पहले अपराध का अड्डा था, अब वहां कानून व्यवस्था बेहद बेहतर है। गोरखपुर में काफी काम हुए हैं। यह फ्लाइंग मशीन का टेकऑफ बन गया है। अब गोरखपुर में सब बेहतर हो रहा है। पूर्वोत्तर में पहले बहुत क्राइम हुआ है। अब सब कुछ खत्म हो गया है।