फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Pragya Thakur to host Yoga session on International Yoga Day 2021

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : सांसदों को योग के महत्व के बारे में समझाएंगी प्रज्ञा ठाकुर, कांग्रेस ने साधा निशाना

Fri, 18 Jun 2021 04:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Jun 2021 04:16 PM IST
सार

प्रज्ञा ठाकुर जिस सत्र की मेजबानी करेंगी उसका नाम "योगा अ वे ऑफ लाइफ" रखा गया है। इस सत्र को दोपहर 12 से लेकर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
MP Pragya Thakur to host Yoga session on International Yoga Day 2021
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना संकट के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय इस साल अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस (21 जून) के अवसर पर वर्चु्अल योगा सेशन आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम को चार सत्र में बांटा गया है। इन्हीं चार में से एक सत्र को भोपाल से भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर मेजबानी करेंगी। प्रज्ञा ठाकुर जिस सत्र की मेजबानी करेंगी उसका नाम "योगा अ वे ऑफ लाइफ" रखा गया है। इस सत्र को दोपहर 12 से लेकर दो बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सांसदों को योग के महत्व के बारे में समझाएंगी।  

विज्ञापन


वहीं इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी के सांसद मनिक्कम टैगोर ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर को मन से माफ कर दिया गया है। कांग्रेस नेता ने पूछा कि क्या पीएम मोदी ने प्रज्ञा ठाकुर के मुद्दे पर अपना विचार बदल दिया है क्योंकि 'योग दिवस' पीएम मोदी का प्रिय विषय है और उस दिन प्रज्ञा ठाकुर सभी सांसदों के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी। क्या प्रज्ञा अब मन से माफ हो गई हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मई 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान ठाकुर ने यह बयान देकर एक बड़ा विवाद पैदा कर दिया था कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे। लेकिन बाद में इसके लिए उन्होंने माफी मांगी थी और बयान वापस ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी विवादास्पद टिप्पणी के बाद उन्हें रक्षा मामलों की 21 सदस्यीय संसदीय परामर्शदात्री समिति से निष्कासित कर दिया गया था और भाजपा के संसदीय दल की बैठकों में शामिल होने से भी रोक दिया गया था।  वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा था कि वह प्रज्ञा ठाकुर को दिल से माफ नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed