फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Congress leader Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra will also come to Madhya Pradesh

MP Politics: विधानसभा चुनाव की हार का बदला लेगी कांग्रेस! राहुल की यात्रा को लेकर पार्टी बना रही ये प्लान

Mon, 29 Jan 2024 03:49 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 29 Jan 2024 03:49 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आगामी दिनों में कई बड़े कार्यक्रम करने जा रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि यात्रा के रूट को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है...

विज्ञापन
MP Politics: Congress leader Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra will also come to Madhya Pradesh
MP Politics: Bharat Jodo Nyay Yatra - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्यप्रदेश में भी आएंगी। राहुल तीन मार्च को प्रदेश के मुरैना से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। वे 29 लोकसभा सीटों में से 7 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस इस यात्रा को सफल बनाने और लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की तैयारियों में लगी हुई है। यही वजह है कि नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी जोर-शोर के साथ जुटी हुई है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आगामी दिनों में कई बड़े कार्यक्रम करने जा रही है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि यात्रा के रूट को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके अलावा कैसे यात्रा को प्रदेश सफल बनाए जाए और लोकसभा चुनाव के चलते कौन से मुद्दे अहम होंगे, यात्रा के दौरान किस मुद्दे को उठाए जाए, इसे लेकर कांग्रेस संगठन तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

न्याय यात्रा 3 मार्च को एमपी में प्रवेश करेगी। इस दौरान 9 जिलों के 7 लोकसभा सीटों पर पहुंचेगी। इन 7 सीटों पर ग्वालियर-चंबल की 4 सीटें शामिल है। यात्रा मुरैना से शुरू होकर ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम और झाबुआ होते हुए फिर से राजस्थान चली जाएगी। वर्तमान में एमपी में कांग्रेस के पास 29 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक छिंदवाड़ा सीट पर ही कांग्रेस का कब्जा है। इस बार इस यात्रा में सात दिन राहुल मध्यप्रदेश में 698 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर 4 से 7 फरवरी के बीच एमपी के कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ग्वालियर-चंबल और भोपाल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed