फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Hari Babu resigns from the Andhra Pradesh state president post

आंध्र प्रदेश : बीजेपी अध्यक्ष हरि बाबू ने दिया इस्तीफा, केंद्र में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 17 Apr 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
MP Hari Babu resigns from the Andhra Pradesh state president post
कंभमपति हरि बाबू

आंध्र प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष और विशाखापत्तनम से सांसद कंभमपति हरि बाबू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों का कहना है कि उनका इस्तीफा होने ही वाला था क्योंकि राज्य में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) से अलग होने के बाद पार्टी वहां कुछ बदलाव करना चाहती थी। अब पार्टी यहां अपनी सक्षमता से राज्य के अंदर पैठ बनाना चाहती है। उन्होंने राज्य के लिए एक नई रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार- राज्य के अध्यक्ष पद के लिए विधान परिषद सदस्य सोमू वीराराजू, विधायक और पूर्व मंत्री पी मानिकयाला राव, पूर्व कांग्रेस नेता कन्ना लक्ष्मीनारायण और यूपीए सरकार में पूर्व मंत्री रहीं डी पुरनदेश्वरी रेस में शामिल हैं। लक्ष्मीनारायण और पुरनदेश्वरी ने साल 2014 में कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। दोनों ने राज्य विभाजन के मुद्दे को लेकर अपनी नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़ दी थी। हालांकि वीराराजू और राव जोकि कापू समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, वह भाजपा के पुराने साथी हैं। ऐसे में राज्य इकाई का अध्यक्ष बनने के उनके चांस ज्यादा मजबूत हैं। 
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के अनुसार वह कापू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले किसी सदस्य को राज्य का प्रमुख बनाएगी। सूत्रों का कहना है कि हरि बाबू को केंद्र में एक महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। टीडीपी से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को उन नेताओं का उपयोग करने का निर्णय लिया है जो साल 2014 में राज्य के विभाजन के बाद कांग्रेस से अलग हो गए थे। भाजपा की योजना राज्य में सत्तारूढ़ टीडीपी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने की है। टीडीपी के साथ मिलकर भाजपा ने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और 3 लोकसभा सीटें जीती थीं। वहीं इसी साल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 9 सीटों पर जीत मिली थी। बता दें कि 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed