फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Congress: Kamal Nath returned to work, attended meeting to preparation to welcome bharat jodo nyay yatra

MP Congress: काम पर लौटे कमलनाथ, मीटिंग में हुए शामिल, न्याय यात्रा की बैठक से एमपी के ये नेता रहे नदारद

Tue, 20 Feb 2024 04:57 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 20 Feb 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को राजस्थान के धौलपुर से मध्यप्रदेश के मुरैना में एंट्री करेगी। यह यात्रा पांच दिन मध्यप्रदेश में रहकर छह मार्च को सैलाना होते हुए राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मध्यप्रदेश पड़ाव के दौरान राहुल गांधी की तीन शहरों में बड़ी सभाएं हो सकती हैं...
loader
MP Congress: Kamal Nath returned to work, attended meeting to preparation to welcome bharat jodo nyay yatra
MP Congress: Kamal Nath - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

कांग्रेस नेता कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने को लेकर अटकलों पर विराम लगने के बाद कांग्रेस पार्टी अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। इसमें यात्रा के लिए बनाई गई समितियों के सदस्यों से चर्चा की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। बैठक में छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायक सहित विजयपुर विधायक रामनिवास रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, डॉ. गोविंद सिंह, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह, राजेंद्र सिंह जैसे दिग्गज नेता शामिल नहीं हुए हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को राजस्थान के धौलपुर से मध्यप्रदेश के मुरैना में एंट्री करेगी। यह यात्रा पांच दिन मध्यप्रदेश में रहकर छह मार्च को सैलाना होते हुए राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मध्यप्रदेश पड़ाव के दौरान राहुल गांधी की तीन शहरों में बड़ी सभाएं हो सकती हैं। इनमें ग्वालियर, ब्यावरा और रतलाम शामिल हैं। हालांकि, सभाओं के स्थानों को लेकर अंतिम चर्चा होनी बाकी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को राजस्थान के धौलपुर से मुरैना से एमपी में प्रवेश करेगी। फिर ग्वालियर, बामौर होते हुए घाटीगांव पहुंचेगी। 3 मार्च को घाटीगांव से मोहना, शिवपुरी, कोलारस होते हुए बदरवास के पास रात्रि विश्राम करेगी। 4 मार्च को बदरवास से शुरू होकर बमोरी, गुना, राघौगढ़, बीनागंज होते हुए ब्यावरा के आगे रात्रि विश्राम करेगी। 5 मार्च को ब्यावरा से शुरू होकर पचोर, सारंगपुर, शाजापुर और मक्सी होते हुए उज्जैन में रात्रि विश्राम होगा। 6 मार्च को उज्जैन से शुरू होकर बड़नगर, बदनावर रतलाम, सैलाना होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

बैठक के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, छिंदवाड़ा के विधायकों की दुनिया अलग है। जब कमलनाथ अध्यक्ष थे, तब भी वे बैठकों में नहीं आते थे। कमलनाथ हमारे नेता हैं, वे कल भी कांग्रेस में थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। कमलनाथ को सीने में दर्द हुआ था, इसकी वजह से वे अपना कार्यक्रम कैंसिल कर दिल्ली पहुंचे थे। वहीं, आज की मीटिंग में शामिल नहीं होने पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वह बेंगलुरु गए हुए हैं, उन्हें पॉलिटिकल मीटिंग की ड्यूटी दी गई है।

भंवर जितेंद्र सिंह की नेताओं से चर्चा, पटवारी करेंगे दौरा

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने यात्रा की तैयारी को लेकर बनाई गई समितियों के सदस्यों और रूट में आने वाले जिलों के वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की। राहुल की प्रदेश में यात्रा के दौरान अग्निवीरों, पटवारी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों और किसानों के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले कांग्रेस छोड़ने वालों पर जितेंद्र सिंह ने कहा, जो कांग्रेस की रीति-नीति नहीं मानता, उसके लिए दरवाजे खुले हैं, वह जा सकता है। इसी बीच राहुल की यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 22 से 24 फरवरी तक रतलाम, धार, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, गुना और शिवपुरी जिलों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed