फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP CM met Modi on completion of one year of government PM can do Bhoomi Pujan of Ken Betwa project

MP News: सरकार के एक साल पूरा होने पर मोदी से मिले MP सीएम,केन-बेतवा प्रोजेक्ट का भूमिपूजन कर सकते है PM

Tue, 10 Dec 2024 03:58 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 03:58 PM IST
सार

Ken Betwa project: जानकारी के अनुसार,मप्र और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की बहु प्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमि पूजन इसी महीने 25 दिसंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भूमि पूजन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MP CM met Modi on completion of one year of government PM can do Bhoomi Pujan of Ken Betwa project
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम यादव ने इस दौरान पीएम मोदी को प्रदेश में चलाई जा रही कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फरवरी में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिए आमंत्रित भी किया। वहीं नदी जोड़ो अभियान के अंतर्गत केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन के लिए भी पीएम मोदी को आमंत्रित किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,मप्र और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की बहु प्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमि पूजन इसी महीने 25 दिसंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका भूमि पूजन कर सकते हैं। बता दें कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। सीएम ने कहा कि ऐसे में उनके जन्मदिन पर उनके द्वारा सोची गई योजना को धरातल पर लाना एक सपने के साकार होने जैसा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रधानमंत्री से प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर उनसे मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि, मध्य प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान की शुरुआत करने जा रही है जो 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा, नारी, किसान और गरीब कल्याण की चिन्हित योजनाओं के माध्यम से शत प्रतिशत सैचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी के प्रदेश में 11 दिसंबर 2024 से 26 दिसंबर 2024 के बीच मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व आयोजित किया जाएगा जो प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने सोमवार को दिल्ली में मीडिया को बताया था कि जल्दी ही केन-बेतवा परियोजना का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। केन-बेतवा परियोजना से मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में वृहद स्तर पर सिंचाई होगी। साथ ही पेयजल भी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीते दो दशकों से लंबित पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना का हल निकालकर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के 10 और राजस्थान के 13 जिलों को सौगात दी है। साथ ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना के स्वप्न को साकार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed