फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MP Bhagwant Mann said: Anti Punjab power agreements will be canceled if Aam Aadmi Party forms the government

सांसद भगवंत मान बोले: आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर पंजाब विरोधी बिजली समझौते होंगे रद्द

Mon, 05 Jul 2021 06:55 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 05 Jul 2021 06:55 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद प्राइवेट बिजली कंपनियों से किए गए उन सौदों को निरस्त कर दिया जाएगा जिनके कारण पंजाब की जनता को परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन
MP Bhagwant Mann said: Anti Punjab power agreements will be canceled if Aam Aadmi Party forms the government
bhagwant mann - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद प्राइवेट बिजली कंपनियों से किए गए उन सौदों को निरस्त कर दिया जाएगा जिनके कारण पंजाब की जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि ये सौदे केवल निजी कंपनियों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जिसके कारण पंजाब की आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और उसे भारी बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम जनता को 300 यूनिट प्रति परिवार मुफ्त बिजली देंगे। बिजली की 24 घंटे सप्लाई सुनिश्चित करेंगे। वहीं, अगर आज की दरों पर पंजाब के लोगों को भुगतान करना पड़ा तो अगले 25 सालों में पंजाब के लोगों को 2.25 लाख करोड़ रुपये प्राइवेट बिजली कंपनियों को बिल के रूप में देने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


आप नेता ने कहा कि चुनाव के पहले पार्टी की तरफ से एक रोडमैप जारी किया जाएगा, जिससे लोग यह समझ सकेंगे कि हमारा पंजाब को लेकर क्या विजन है और किस प्रकार हम पंजाब को देश के सबसे बेहतर राज्यों में से एक बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed