फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Movie review of Blue Mountains

फिल्म नहीं, समाज के लिए संदेश है ब्लू माउंटेंस

Fri, 31 Mar 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Fri, 31 Mar 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
Movie review of Blue Mountains

अगले शुक्रवार यानी 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली ग्रेसी सिंह-रणवीर शौरी अभिनीत ब्लू माउंटेंस महज एक फिल्म नहीं बल्कि एक संदेश है। ऐसा संदेश, जो इस तनावपूर्ण माहौल और हर पल आगे आने की होड़ के बीच बच्चों की जिंदगी बदल सकता है। यह कहना है दिल्ली के जाने माने हस्तशिल्प निर्यातक और ब्लू माउंटेंस के निर्माता राजेश जैन का। राजेश कहते हैं, 'जब मुझे फिल्म के निर्देशक सुमन गांगुली ने कहानी सुनाई तभी मुझे लगा कि इस फिल्म को दर्शकों के बीच जाना चाहिए। हालांकि, बच्चों पर केंद्रित फिल्म को बॉक्स ऑफिस के मुफीद नहीं माना जाता लेकिन मुझे लगा कि अगर इतनी बेहतर कहानी को दर्शकों तक नहीं पहुंचाया गया तो यह उनके साथ भी अन्याय होगा।' 

विज्ञापन

 
फिल्म की अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ब्लू माउंटेंस के बारे में कहती हैं 'मैंने जितनी भी फिल्म की हैं, ये उनमें सबसे हटकर है। और यह फिल्म मुझे लगान और मुन्नाभाई एमबीबीएस की याद दिलाती है, जो मनोरंजक होते हुए एक मैसेज देने में कामयाब रही।'
विज्ञापन

 
फिल्म के निर्देशक सुमन गांगुली कहते हैं- आज की तनावपूर्ण जिंदगी में हर बच्चे से मां-बाप ने इतनी उम्मीदें लगा रखी हैं कि कामयाबी से कम उसे कुछ मंजूर नहीं। लेकिन-कामयाबी एक सतत प्रक्रिया है। ब्लू माउंटेंस का आइडिया मेरे दिमाग में काफी पहले आया था, लेकिन मैं इसे बहुत छोटे स्तर पर नहीं बनाना चाहता था। इसलिए थोड़ा वक्त लगा। मैं खुश हूं कि हमने जो मेहनत की-अब वो दर्शकों को दिखायी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निर्देशक सुमन गंगुली की यह पहली फिल्म है, लेकिन फेस्टिवल सर्किट में इस फिल्म ने खासा नाम कमाया है। अलग अलग फेस्टिवल्स में ब्लू माउंटेंस ने कई अवॉर्ड जीते हैं। फिल्म ने 19वें अंतरराष्ट्रीय चिल्ड्रन फिल्म उत्सव में बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार हासिल किया, चौथे फेस्टिवल मेनशन अवॉर्ड समारोह में स्पेशल फेस्टिवल मेनशन और शिमला में हुए दूसरे अंतरराष्ट्रीय समारोह में स्पेशल जूरी अवॉर्ड मिला। नासिक में हुए 8वे अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सुमन गांगुली को मिला, फिल्म को हरियाणा में हुए पहले अंतराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म का अवॉर्ड भी मिला।

 
फिल्म 'ब्लू माउंटेंस' एक युवा की कहानी है जो रिएलिटी शो के ज़रिए अचानक स्टार बन जाता है और जब विफलता हाथ लगती है तो वो डिप्रेशन का शिकार हो जाता है। लेकिन किसी शो या इम्तिहान में फेल हो जाना जिंदगी में फेल हो जाना नहीं है, फिल्म यही संदेश देती है। फिल्म जिस वक्त आ रही है, उस वक्त कई स्कूलों में छुट्टियां है तो निर्माता को उम्मीद है कि छोटे बजट की होने के बावजूद फिल्म टिकट खिड़की पर अच्छा बिजनेस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed