फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mount Mary church in Bandra received threat email warning of attack by Lashkar-e-Taiba

Mumbai: बांद्रा में चर्च को मिला लश्कर-ए-तैयबा का धमकी भरा ईमेल, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

Fri, 30 Dec 2022 04:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 04:12 PM IST
सार

मुंबई के बांद्रा में माउंट मैरी चर्च को गुरुवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा द्वारा हमले की चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन
Mount Mary church in Bandra received threat email warning of attack by Lashkar-e-Taiba
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के बांद्रा में माउंट मैरी चर्च को गुरुवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें चेतावनी दी गई कि आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा हमला करेगा। पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्तिय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (3) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच चल रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, पहले ईमेल के बाद एक और ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें ईमेल भेजने वाले ने उस बच्चे की मां होने का दावा किया है, जिसने कथित तौर पर पहला धमकी भरा ईमेल भेजा था। इसमें मां ने माफी मांगते हुए कहा कि उसका बच्चा मानसिक रूप से बीमार है, इसलिए उसने ऐसा मैसेज भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को माउंट मैरी चर्च की वेबसाइट पर फीडबैक फॉर्म में बम विस्फोट की धमकी भरा एक मैसेज पोस्ट किया गया था। वेबसाइट पर 'शाम 7 बजे विस्फोट, लश्कर-ए-तैयबा..हा हा हा' मैसेज लिखा दिखाई दिया। हालांकि कुछ मिनट बाद एक और पोस्ट है, जिसमें भेजने वाले नेमाफी मांगी और दावा किया कि मैसेज उनके मानसिक रूप से अस्थिर बच्चे द्वारा भेजा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मैसेज की गंभीरता को देखते हुए बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (दुश्मनी, नफरत या वर्ग के बीच दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाला बयान) के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed