{"_id":"5917f46a4f1c1b231f8551bc","slug":"mother-s-day-2017-google-celebrates-this-day-with-cactus-mom-doodle","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर गूगल के डूडल का सलाम, 'कैक्टस' जैसी होती है मां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मदर्स डे पर गूगल के डूडल का सलाम, 'कैक्टस' जैसी होती है मां
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Sun, 14 May 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
मदर्स डे के मौके पर गूगल ने मांओं को समर्पित डूडल बनाया है। गूगल ने मांओं की मुश्किलों से जोड़ते हुए कैक्टस के पौधे को अपने डूडल का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन
जब आप अपनी मां की मुश्किलों और कठिनाईयों के बारे में सोचेंगे तो कैक्टस यानी नागफनी का पौधा आपको बिलकुल उपयुक्त लगेगा।
कैक्टस काफी कठोर होता है जो विपरीत परिस्थितियों में बढ़ता और फूलता है। कैक्टस खुद को किसी भी आकार और प्रकार में ढाल लेता है और कांटों से खुद की और अपने आस पास के पौधों की रक्षा करता है। ठीक उसी तरह मां भी बाहर से दिखने में सख्त होती है, विपरीत परिस्थितियों में खुद को ढालती है, लेकिन अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहता है।
विज्ञापन
अगर आप भी एक बार अपनी मां की कठिन परिस्थितियों के बारे में सोचेंगे तो इस डूडल के लिए गूगल की सराहना किए बिना नहीं रह पाएंगे। आप भी देखिए ये शानदार डूडल-
विज्ञापन