फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mostly exit polls fail to gauge TMC victory margin

बंगाल परिणाम: अधिकतर एग्जिट पोल तृणमूल के जीत के अंतर का अंदाजा लगाने में हुए असफल

Mon, 03 May 2021 12:19 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 03 May 2021 12:19 AM IST
सार

  • पश्चिम बंगाल में टुडे चाणक्य द्वारा किए गए एग्जिट पोल नतीजों के काफी करीब रहे

विज्ञापन
Mostly exit polls fail to gauge TMC victory margin
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पश्चिम बंगाल में निर्णायक जीत दर्ज की लेकिन अधिकतर एग्जिट पोल इस जीत का अंदाजा लगाने में असफल रहे क्योंकि कल तक वे भाजपा एवं ममता बनर्जी की पार्टी के बीच कांटे की टक्कर का पूर्वानुमान लगा रहे थे।

विज्ञापन


एग्जिट पोल तृणमूल कांग्रेस की इस भारी जीत का भी अंदाजा लगाने में नाकामयाब रहे। हालांकि, तमिलनाडु में द्रमुक नीत गठबंधन की जीत, असम में भाजपा,केरल में यूडीएफ की वापसी और पुडुचेरी में राजग की सरकार बनने की अधिकतर एग्जिट पोल की भविष्यवाणी सही साबित हुई।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में टुडे चाणक्य द्वारा किए गए एग्जिट पोल नतीजों के काफी करीब रहे। उसने तृणमूल को 180 सीटें आने का अनुमान लगाया था जबकि 11 सीटों की वृद्धि-कमी की त्रृटि होने की बात की थी। वहीं चाणक्य ने भाजपा को 11 सीटे कम ज्यादा की त्रृटि के साथ 108 सीटें दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने कांटे की टक्कर होने की भविष्यवाणी की थी और भाजपा को 134 से 160 सीटें जबकि तृणमूल को 130-156 सीटें आने का अनुमान लगाया था।

रिपब्लिक-सीएनएक्स पोल ने भाजपा को हल्की बढ़त दिखाई थी और 138-148 सीटें आने का अनुमान लगाया था जबकि तृणमूल के खाते में 128 से 138 सीटें जाने की भविष्यवाणी की थी।


हालांकि, टाइम्स नाउ ने 158 सीटों के साथ तृणमूल को स्पष्ट बहुमत आने का अनुमान लगाया था जबकि भाजपा को 115 सीटें आने की भविष्यवाणी की थी।



इसके उलट ‘जन की बात’ एग्जिट पोल ने 162से 185 सीटों के साथ बंगाल में भाजपा की बहुमत से सरकार बनने का अनुमान लगाया था जबकि तृणमूल के खाते में महज 104 से 121 सीटे आने की बात की थी।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में तृणमूल को 211 सीटें मिली थी जबकि भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed