{"_id":"59bd0bb94f1c1bb5688b4e60","slug":"most-wanted-terrorist-zakir-musa-cought-on-camera-while-making-roti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा बना रहा जंगल में रोटी, वीडियो हुआ वायरल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोस्ट वांटेड आतंकी मूसा बना रहा जंगल में रोटी, वीडियो हुआ वायरल
amarujala.com, Presented By: आसिफ़ इक़बाल
Updated Sat, 16 Sep 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
ज़ाकिर मूसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाये के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक वर्ष में 147 आतंकियों को मारने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर कई मोस्ट वांटेड आतंकी हैं, जिनमें से एक है जाकिर मूसा।
सुरक्षा एजेंसियों को जाकिर मूसा की तलाश शिद्दत से है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आतंकी जाकिर मूसा अपने साथियों के साथ रोटी बनाता दिखाई दे रहा है। करीब डेढ़ मिनट का ये वीडियो कश्मीर के किस इलाके का है ये साफ नहीं हो पाया है।
वीडियो में जाकिर मूसा बेलन से रोटी बेलता नजर आ रहा है, जबकि उसका दूसरा साथी चूल्हे में रोटी सेंक रहा है। वीडियो को देखने से लगता है कि वहां कई आतंकी और मौजूद हैं। हालांकि ये वीडियो कब शूट किया गया है, इसका कोई अनुमान नहीं है, लेकिन इनके पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे गर्मियों में ही शूट किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल आतंकी मूसा सुरक्षा एजेंसियों की सूची में सबसे ऊपर है। आतंकी संगठन हिज्बुल के विभाजन के बाद उसने कश्मीर में अंसार गजवत-उल हिंद का गठन किया। कई आतंकियों ने समय-समय पर हथियारों और नेटवर्क मजबूत करने के लिए उसे समर्थन दिया।
इसमें लश्कर चीफ अबु दुजाना भी शामिल था। मूसा काफी खतरनाक माना जाता है क्योंकि वह कश्मीर और पूरे भारत में इस्लामी खलीफा लागू करने के लिए लगातार प्रचार कर रहा है।