फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Most of richest indians stay in maharashtra according to a report

महाराष्ट्र में बसते हैं सबसे अधिक अरबपति, मुकेश अंबानी से भी कई गुना ज्यादा है इनकी कुल संपत्ति

Sat, 29 Sep 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Sep 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Most of richest indians stay in maharashtra according to a report
Mukesh Ambani House

भारत में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इनमें से अधिकांश लोग महाराष्ट्र में रहते हैं। 'बार्कलेज हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2018' की रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम एक हजार करोड़ की संपत्ति रखने वाले अधिकांश भारतीयों ने अपना ठिकाना महाराष्ट्र को बना लिया है। 

विज्ञापन


यहां 271 ऐसे अरबपति हैं, जो महाराष्ट्र के पांच जिलों मुंबई, ठाणे, नासिक, नागपुर और पुणे में रहते हैं। इन सभी की कुल संपत्ति 21 लाख करोड़ से भी ज्यादा है, जो भारत की कुल संपत्ति का लगभग 42.7 फीसदी है। 
विज्ञापन


भारत में कुल मिलाकर 831 ऐसे अरबपति हैं और उनकी संयुक्त संपत्ति 49.47 लाख करोड़ रुपये है। 'इंडिया रिच लिस्ट-2018' के तहत ऐसे व्यक्तियों की सूची में शीर्ष 10 में से पांच लोग महाराष्ट्र में रहते हैं, जिसमें भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी भी शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 3.7 लाख करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के बाद ऐसे अरबपतियों का ठिकाना दिल्ली-एनसीआर (नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद) है, जिनकी संपत्ति लगभग एक हजार करोड़ है। यहां के अरबपतियों की संयुक्त संपत्ति लगभग 7 लाख करोड़ रुपये है। 

वहीं, इस सूची में तीसरे स्थान पर कर्नाटक है। यहां के दो शहरों बंगलुरु और हुबली में ऐसे कुल 71 अरबपति रहते हैं, जिनकी संपत्ति लगभग एक हजार करोड़ रुपये है। इन सभी की संयुक्त संपत्ति 3.48 लाख करोड़ रुपये है। 

गुजरात में भी ऐसे 60 अरबपति हैं, जो अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा और सूरत जैसे शहरों में निवास करते हैं और इनकी संयुक्त संपत्ति लगभग 2.57 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के हैदराबाद, सिकंदराबाद, काकीनाड़ा, रंगारेड्डी, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और तिरुपति में ऐसे कुल 55 अरबपति रहते हैं और उनकी संयुक्त संपत्ति कुल 1.66 लाख करोड़ रुपये है।          


एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिस रफ्तार से भारतीयों की संपत्ति बढ़ रही है, उस हिसाब में आने वाले 10 सालों में ब्रिटेन और जर्मनी को पछाड़कर भारतीय लोग दुनिया के चौथे सबसे अमीर बन जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed