सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा भारतीय छिपाते हैं अपनी पहचान, यह होती है मंशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अक्सर लोग अपनी पहचान छिपाने की कोशिश में लगे रहते हैं। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लोग अक्सर फेक नाम से अकाउंट देखने को मिल जाते हैं। करीब एक चौथाई भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी सही पहचान उजागर नहीं करते हैं। ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म कास्परस्की की ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म कास्परस्की ने एशिया और आसपास के इलाकों के पैटर्न के आधार पर तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर असली पहचान जाहिर नहीं करने वालों में दक्षिण पूर्व एशिया के लोग सबसे आगे हैं। दक्षिण पूर्व एशिया के कुल 35 फीसदी से अधिक लोग सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाते हैं।
28 फीसदी भारतीय छिपाते हैं पहचान
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 28 फीसदी सोशल मीडिया यूजर्स अपनी सही पहचान नहीं बताते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया में यह आंकड़ा 20 प्रतिशत है।
भारतीय इस ओर तेजी से बढ़ रहे
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अपने वास्तविक नाम, फोटो और पहचान किए जाने योग्य निजी सूचनाएं (पीआईआई) छुपाने में अब तेजी से अन्य कई देशों की तुलना में आगे बढ़ रहे हैं।
पहचान छिपाने के पीछे है यह मंशा
सोशल मीडिया पर लोग खास कर लड़कियां साइबर क्राइम से बचने के लिए अपनी पहचान उजागर नहीं करती हैं। वहीं कई लोग फ्री स्पीच के लिए ऐसा कर रहे हैं, तो कई लोग पहचान छिपाकर गलत इस्तेमाल भी करते हैं।
किस मंच पर कितने लोग छिपाते हैं जानकारी
सोशल मीडिया पर प्लेटफॉम पर असली पहचान छुपाने वाले सबसे ज्यादा 76 फीसदी फेसबुक मौजूद हैं। वहीं यूट्यूब पर 60 फीसदी, इंस्टाग्राम पर 47 फीसदी और ट्विटर पर 28 फीसदी ऐसे लोग मौजूद हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ परिवार और दोस्तों से कनेक्ट होने का माध्यम नहीं रह गया है।