फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Most fake currencies caught after demonetization-notebandi

नोटबंदी के बाद संदिग्ध लेनदेन में हुआ इजाफा, पकड़ी गई सबसे ज्यादा नकली करेंसी

Fri, 20 Apr 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
Most fake currencies caught after demonetization-notebandi

नोटबंदी के बाद देश के बैंकों ने अब तक की सबसे ज्यादा नकली करेंसी पकड़ी है। यही नहीं नोटबंदी के बाद संदिग्ध लेनदेन में भी 480 फीसदी का भारी इजाफा दर्ज किया गया है। संदिग्ध डिपोजिट पर तैयार की गई एक सरकारी रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट (एफआईयू) द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राइवेट, सरकारी और कोऑपरेटिव क्षेत्रों सहित सभी बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों ने संयुक्त रूप से 2016-17 के दौरान 400 फीसदी ज्यादा संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्ट दर्ज की है। इन संदिग्ध लेन-देन की संख्या 4.73 लाख से अधिक है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय चैनलों में जाली करेंसी के लेनदेन में पिछले साल की तुलना में 2016-17 के दौरान 3.22 लाख मामले अधिक सामने आए हैं। वित्त वर्ष 2015-16 में जाली मुद्रा के कुल 4.10 लाख मामले रिपोर्ट हुए थे जबकि 2016-17 में इनकी संख्या बढ़कर 7.33 लाख हो गई। नकली करेंसी पर यह ताजा आंकड़ा अभी तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। बता दें कि नकली करेंसी के लिए रिपोर्ट के आंकड़ों को संकलित करने का काम सबसे पहले वित्त वर्ष 2008-09 में शुरू किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से आतंकवाद को पहुंचाई गई मदद

फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से आतंकवाद को मदद पहुंचाई गई। वित्त वर्ष 2016-17 में संदिग्ध लेन देन के 4,73,006 मामले दर्ज किए गए। यह संख्या वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में चार गुना अधिक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed