फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mosquito tornado seen in pune residential areas sparks panic video gone viral

Video: पुणे के रिहायशी इलाकों में दिखा 'मच्छरों का चक्रवात', हैरान करने वाला वीडियो, लोगों में फैली घबराहट

Mon, 12 Feb 2024 08:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 12 Feb 2024 08:59 AM IST
सार

इतनी बड़ी संख्या में मच्छरों के उड़ने के चलते लोगों ने अपने घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं और वे बाहर जाने से भी डर रहे हैं। लोगों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का डर सता रहा है।

विज्ञापन
mosquito tornado seen in pune residential areas sparks panic video gone viral
पुणे में दिख रहा मच्छरों का बवंडर - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में रिहायशी इलाकों में मच्छरों का चक्रवात जैसी अनोखी घटना देखी गई। बड़ी संख्या में मच्छर झुंड बनाकर आसमान में उड़ते दिखाई दिए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं रिहायशी इलाकों में इतनी बड़ी तादाद में मच्छरों के दिखने से लोगों में स्वास्थ्य को लेकर घबराहट है और स्थानीय लोग नगर निगम पर साफ-सफाई में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


मच्छरों से बवंडर को देख घबराए लोग
पुणे में मुथा नदी के ऊपर मच्छरों का चक्रवात देखा गया, जिसमें लाखों की संख्या में मच्छर आसमान में उड़ते दिख रहे हैं। मच्छरों का ये बवंडर पुणे के रिहायशी इलाकों केशवनगर, खराड़ी और मुंधवा आदि में भी देखा गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इतनी बड़ी संख्या में मच्छरों के  रिहायशी इलाके में दिखने से लोग परेशान हैं और उन्हें अपने और अपने परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो रही है। 
विज्ञापन

 


लोगों ने नगर निगम को लगाई लताड़
इतनी बड़ी संख्या में मच्छरों के उड़ने के चलते लोगों ने अपने घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद कर लीं और वे बाहर जाने से भी डर रहे हैं। लोगों को मच्छरजनित बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया का डर सता रहा है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मच्छरों के चक्रवात का वीडियो शेयर कर पुणे नगर निगम पर निशाना साधा। एक रहवासी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर तंज करते हुए लिखा कि 'पुणे नगर निगम ने केशवनगर के निवासियों को समय पर टैक्स देने के बदले में वैलेंटाइन गिफ्ट दिया है।'

 

दरअसल मुथा नदी पर बने बांध के नजदीक स्थित इस इलाके में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी है। साथ ही खराड़ी को जोड़ने वाले एक पुल का निर्माण भी हो रहा है। इसके चलते नदी की धारा धीमी हो गई है और वहां भारी संख्या में मच्छर पनप गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मध्य अमेरिका और रूस में भी बरसात के मौसम में मच्छरों के ऐसे चक्रवात दिख चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed