फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Morning Consult Survey Report PM Narendra Modi tops of the global leader with 70 percent approval ratings

अमेरिकी फर्म का सर्वे: पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, बाइडन और बोरिस जॉनसन को छोड़ा बहुत पीछे 

Sun, 07 Nov 2021 09:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 07 Nov 2021 09:06 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कोरोना के दौर में घटी थी। हालांकि, उन्होंने इसमें बहुत जल्द सुधार किया, जिसके बाद उन्हें 70 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग मिली है। 

विज्ञापन
Morning Consult Survey Report PM Narendra Modi tops of the global leader with 70 percent approval ratings
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में जरा सी भी कमी नहीं आई है। बल्कि वैश्विक नेता के तौर पर उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रूवल रेटिंग मे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्राध्यक्ष जो बाइडन को भी पीछे छोड़ दिया है। मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत है और वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। 

विज्ञापन


दुनिया के 13 राष्ट्राध्यक्षों को छोड़ा पीछे
पांच नंवबर को जारी किए गए इस डेटा के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के 13 राष्ट्राध्यक्षों को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल, इटली के मारियो द्राघी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल भी पीएम मोदी के लोकप्रियता के ग्राफ से काफी पीछे हैं। 
विज्ञापन


बहुत जल्द पीएम मोदी ने सुधारी रेटिंग
अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म द मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में सामने आया है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई थी। देश में ऑक्सीजन की कमी, मौतों की संख्या में इजाफा ने उनकी अप्रूवल रेटिंग को काफी प्रभावित किया था, लेकिन उन्होंने इस हालातों से बहुत जल्द ही निजात पा ली। इससे पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग में काफी सुधार आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन छठे तो जॉनसन 10 वें स्थान पर पहुंचे 
सर्वे में सामने आया है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। तो वहीं मैक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं, उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है। वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 10 वें स्थान पर पहुंच गए हैं, वे आठवें स्थान पर थे। इसके अलावा कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो सातवें, जापान के फुमियो किशिदा आठवें, दक्षिण कोरिया के मून जे-इन नवें स्थान पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed