{"_id":"5e13c4778ebc3e87cf3e24c7","slug":"more-than-three-lakh-fake-students-found-in-assam-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के सरकारी स्कूलों में तीन लाख से ज्यादा फर्जी विद्यार्थी, सीएम सर्बानंद बोले- होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के सरकारी स्कूलों में तीन लाख से ज्यादा फर्जी विद्यार्थी, सीएम सर्बानंद बोले- होगी कार्रवाई
Tue, 07 Jan 2020 05:06 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 Jan 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के सरकारी स्कूलों में तीन लाख ऐसे फर्जी विद्यार्थियों का पता चला है जिनका पंजीकरण तो हुआ, लेकिन वह आज तक स्कूल नहीं गए। सोमवार को जारी हुए सरकारी दस्तावेजों में सामने आया कि राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान यह सब गोलमाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के मुताबिक साल 2018-19 के दौरान राज्य में शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा एक से बारहवीं तक 46,69,970 बच्चों का पंजीकरण हुआ जबकि साल 2016-17 में यह आंकड़ा 49,82,180 था। इसमें आरोप लगाया गया है कि पूर्ववर्ती सरकार ने विद्यार्थियों को मिलने वाली किताबों, मिडडे मील और यूनिफार्म के लिए मिलने वाले सरकारी पैसों को हड़पने के लिए यह सब किया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान बताया गया कि 3,12,000 से ज्यादा फर्जी विद्यार्थियों को आंकड़ा सामने आया। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जो भी इसमें आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन