फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than five million fake driving license in the country

देश में हर तीसरा ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी, आप भी चैक कर लीजिए

Mon, 30 May 2016 08:50 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
More than five million fake driving license in the country

दुनिया की तुलना में देश की सड़कों पर काफी अधिक दुर्घटना के आंकड़ों के बीच सरकार ने एक और चौंकाने वाली जानकारी सार्वजनिक की है। आंकड़ों के अनुसार देश में हर तीसरा ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी है। इस तरह करीब पांच करोड़ से अधिक लोग फर्जी लाइसेंस के साथ सड़कों पर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, जल्द ही फर्जी लाइसेंस के साथ वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए सरकार विधेयक लाने जा रही है। इसके तहत फर्जी लाइसेंस के साथ वाहन चलाने पर एक साल तक जेल और 10 हजार रुपये का भारी जुर्माना हो सकता है। वर्तमान में 500 रुपये जुर्माना और तीन माह की जेल का प्रावधान है।
विज्ञापन


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार इस विधेयक में नाबालिगों के वाहन चलाने पर लगाम लगाने के लिए कड़ा प्रावधान करने जा रही है। प्रस्तावित विधेयक में वाहन के मालिक या ड्राइवर के अभिभाव को तीन साल तक की जेल और 20 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही वाहन का पंजीकरण भी रद्द किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में 30 फीसदी ड्राइविंग लाइसेंस फर्जी हैं। हमें इसकी जांच करने की जरूरत है। हम ऑनलाइन सिस्टम शुरू करने जा रहे हैं जहां कंप्यूटराइज्ड टेस्ट के जरिये ड्राइविंग लाइसेंस हासिल किया जा सकेगा।

हर कोई, चाहे वह राजनेता हो, अधिकारी हो या कोई बड़ा आदमी उसे लाइसेंस बनवाने के लिए टेस्ट देना होगा। इस मामले में पूरी पारदर्शिता अपनाई जाएगी। 

गडकरी ने उम्मीद जताई कि यह विधेयक अगले सत्र में पारित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विषय समवर्ती सूची में आता है और राज्य कानून में बदलाव पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि विधेयक में देरी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से जुड़े लोगों के विरोध के कारण हो रही है।

वे पारदर्शिता और कंप्यूटरीकरण के खिलाफ हैं। राजस्थान के परिवहन मंत्री यूनुस खान की अध्यक्षता में बनाए गए एक मंत्री समूह ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माने की सिफारिश की है।   

18 करोड़ लाइसेंस के जुटाए आंकड़े

More than five million fake driving license in the country
एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने देश में 18 करोड़ लाइसेंस के आंकड़े एकत्रित किए और एक अनुमान के अनुसार इनमें से 5.4 करोड़ लाइसेंस फर्जी श्रेणी के अंतर्गत हैं जिनकी जांच की जरूरत है। इससे पहले सरकार ने छह करोड़ ड्राइविंग लाइसेंस का सर्वे किया था जिसमें से करीब 74 लाख लाइसेंस फर्जी पाए गए थे।

हर साल 1.5 लाख लोगों गंवाते हैं जान
सड़क परिवहन और सुरक्षा बिल को महत्वपूर्ण बताते हुए गडकरी ने कहा कि देश में सड़क दुर्घटनाओं में हर साल करीब 1.5 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं। प्रस्तावित कानून में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने समेत समूची प्रणाली में बदलाव होगा। उन्होंने अगले सत्र में इस बिल के पारित होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना देशभर में पांच हजार नए ड्राइविंग सेंटर स्थापित करने की है।


देश में सड़क हादसे 2014
राज्य         सड़क हादसे
तमिलनाडु     67,232
महाराष्ट्र        61,627
केरल         36,282
उत्तर प्रदेश     31,034
राजस्थान        24,628
छत्तीसगढ़        13821    
दिल्ली         1671
गोवा         4229
पंजाब         3538
हरियाणा        4080

सबसे अधिक सड़क हादसे वाले शहर
दिल्ली
चेन्नई
जयपुर
बंलूर
मुबंई
कानपुर
लखनऊ
आगरा
हैदराबाद
पुणे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed