फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 73.5 lakh samples tested till 23 June in the country, capacity of 3 lakh daily: ICMR

देश में 23 जून तक 73.5 लाख से ज्यादा नमूनों की हुई जांच, प्रतिदिन तीन लाख की क्षमता: आईसीएमआर

Wed, 24 Jun 2020 04:03 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 24 Jun 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
More than 73.5 lakh samples tested till 23 June in the country, capacity of 3 lakh daily: ICMR
आईसीएमआर - फोटो : social media

आईसीएमआर के अधिकारियों ने बताया कि देश में कोरोना महामारी के फैलने के बाद से 23 जून तक 73.5 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है और मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 2.5 लाख जांच की गई। 

विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देश में कोविड-19 की जांच के लिए अब तक 1,000 प्रयोगशालाओं को अनुमति दी है। वर्तमान में प्रति दिन तीन लाख नमूनों की जांच हो सकती है। जांच के लिए कुल 1,000 प्रयोगशाला में 730 सरकारी और 270 निजी क्षेत्र की हैं। इसमें आरटी-पीसीआर लैब (557), ट्रूनेट लैब (363) और सीबीएनएएटी लैब (80) भी शामिल हैं।
विज्ञापन


आईसीएमआर ने मंगलवार को जारी परामर्श में कहा, ‘इतनी कोशिशों के बावजूद भारत जैसे बड़े देश में जांच तक पहुंच एक बड़ी चुनौती है। त्वरित जांच के लिए परीक्षण की क्षमता को बढ़ाने की जरूरत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ खास स्थिति में एंटीबॉडी टेस्ट के साथ सीरोसर्वे जांच भी की जाती है। इसके मद्देनजर देश के विभिन्न भागों में जांच की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अन्य जांच पद्धति को शामिल करने का सुझाव दिया गया है।


कोविड-19 की जांच के लिए आरटी-पीसीआर सबसे मानक परीक्षण है और नतीजे मिलने में चार-पांच घंटे लगते हैं। आईसीएमआर ने हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए रैपिड एंटीजन जांच के इस्तेमाल को भी मंजूरी दी है। इससे 30 मिनट में जांच के नतीजे आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed