{"_id":"60d070bcc61392576206452a","slug":"more-than-47-lakh-doses-of-anti-covid-vaccine-administered-on-monday-21-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड टीकाकरण: अब तक लगे 69 लाख से ज्यादा टीके, मध्यप्रदेश पहले तो दूसरे स्थान पर कर्नाटक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिकॉर्ड टीकाकरण: अब तक लगे 69 लाख से ज्यादा टीके, मध्यप्रदेश पहले तो दूसरे स्थान पर कर्नाटक
Mon, 21 Jun 2021 06:01 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 21 Jun 2021 06:01 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत सरकार ने टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की। शुरुआत के साथ ही पहले ही दिन देश में रिकॉर्ड टीकाकरण देखने को मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देश लागू किए जाने के पहले दिन कोविड रोधी टीकों की 69 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं।
विज्ञापन
योग दिवस पर भारत में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दुनिया आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इसी के साथ ही भारत में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हुई। शुरुआत के साथ ही आज एक दिन में कोरोना टीकाकरण के मामले में नया रिकॉर्ड भी बना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सोमवार को अभी तक 69 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, राज्यों में टीकाकरण की बात करें तो मध्यप्रदेश सबसे ऊपर है। राज्य में अब तक आठ लाख से अधिक लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है। दूसरे स्थान पर कर्नाटक है जहां करीब छह लाख टीके लगाए गए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश है। यहां आज चार लाख से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके की खुराक लगाई गई है।
विज्ञापन
#UPDATE | More than 69 lakh doses of anti-COVID vaccine administered on day one of the implementation of 'Revised Guidelines for Covid Vaccination' today: Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 21, 2021
केंद्र सरकार ने संभाल ली है टीकाकरण की कमान
टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने के पीछे प्रधानमंत्री के उस फैसले को भी बड़ी वजह बताया जा रहा है जिसके तहत उन्होंने एलान किया था कि 21 जून से वैक्सीन लगाने की पूरी जिम्मेदारी केंद्र की होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जून को कहा था कि 21 जून से 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार राज्यों को मुफ्त टीका देगी
इतने में तो हो जाएगा कई देशों का पूरा टीकाकरण
भारत में सोमवार को जिस रफ्तार से टीकाकरण हुआ है वह एक-दो नहीं बल्कि कई देशों का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त है। भारत ने आज जितने टीके लगाए उतने में आधे स्वीडन या एक न्यूजीलैंड या दो नामीबिया या चार मॉरीशस या 10 मालदीवया 25 समोआ या 50 सेशेल्स या सौ सेंट किट्स का टीकाकरण किया जा सकता है।
मध्यप्रदेश: 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
मध्यप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान सोमवार 21 जून से शुरू हो रहा है और सरकार ने पहले दिन 10 लाख लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश में सात हजार टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को बताया था कि इसके लिए टीके की 19 लाख खुराकें उपलब्ध हैं।