फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More than 1.4 lakh people died due to extreme adverse weather in the last 50 years according to a report

पिछले 50 वर्षों में अत्यधिक प्रतिकूल मौसम के कारण 1.4 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत

Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Mar 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
More than 1.4 lakh people died due to extreme adverse weather in the last 50 years according to a report
weather - फोटो : amar ujala

मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल घटनाओं (ईडब्ल्यूई) के कारण पिछले 50 वर्षों में 1.4 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। देश के शीर्ष मौसम विज्ञानियों द्वारा तैयार एक पत्र के मुताबिक लू और बिजली गिरने जैसी घटनों के कारण ये मौतें हुई हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि 1970 से 2019 के बीच लू, शीतलहर, बाढ़, बिजली गिरने और चक्रवातीय तूफान जैसी मौसम की 7063 प्रतिकूल घटनाएं हुईं।

विज्ञापन


इसमें आंध्रप्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, महाराष्ट्र, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे उच्च जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों में एक कार्ययोजना बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है जहां ईडब्ल्यूई के कारण मरने वालों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है, पिछले 50 वर्षों में (1970- 2019) 7063 ईडब्ल्यूई हुईं। इन 7063 घटनाओं में से 1,41,308 लोगों की मौत हुई और प्रति घटना में औसतन 20 जानें गईं। पत्र में कहा गया है कि बाढ़ की 3175 घटनाओं में 65,130 लोगों की मौत हुई, चक्रवातीय तूफान की 117 घटनाओं में 40,358 लोगों की जान गई। इसमें कहा गया है कि लू चलने की 706 घटनाएं हुईं जिनमें 17,362 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed