फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   More Patients Die At Maharashtra Hospital 31 Deaths In 48 Hours Latest news Update

Maharashtra: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में 48 घंटे में 16 बच्चों समेत 31 की मौत, बीती रात गई सात मरीजों की जान

Tue, 03 Oct 2023 11:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 03 Oct 2023 11:50 AM IST
सार

डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में  मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इन 31 मरीजों में से 16 बच्चे शामिल हैं। इसके बाद से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है। विपक्ष ने शिंदे सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन
More Patients Die At Maharashtra Hospital 31 Deaths In 48 Hours Latest news Update
Shankarrao Chavan Government Hospital - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में कल देर रात सात और मरीजों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे बताए जा रहे हैं। बीते दिन खबर आई थी कि अस्पताल में 24 घंटे में 24 लोगों की मौत हो गई थी। 48 घंटों के बाद डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। इन 31 मरीजों में से 16 बच्चे थे। इसके बाद से राज्य में हाहाकार मचा हुआ है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कही यह बात
महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि हम पूरी जांच करेंगे। मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में जानकारी दी है। मैं अस्पताल का दौरा करूंगा और डॉक्टरों की एक समिति भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल के डीन ने आरोपों को नकारा
अस्पताल के डीन डॉ. श्यामराव वकोडे ने अस्पताल पर लगे चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में न तो दवाईयों की कमी हुई है और न ही यहां डॉक्टरों की कमी है। उन्होंने यह बताया कि सटीक इलाज के बावजूद मरीज पर इलाज का कोई असर नहीं हुआ। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए डीन ने बताया कि सितंबर 30 से लेकर एक अक्तूबर के बीच पैदा हुए 12 बच्चों की मौत हुई है। नवजात बच्चों के मौत का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी बच्चे 0-3 तीन दिन के थे और उनका वजन भी बहुत कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'बाल चिकित्सा विभाग में 142 भर्ती है, जिसमें से 42 की हालत गंभीर है। ऑक्सीजन से लेकर वेंटीलेटर तक सभी की सुविधाएं वहां दी गई है। ये मरीज पड़ोसी जिले हिंगोली, परभणी और वाशिम से आए हैं, वहीं कुछ तेलंगाना के भी मरीज यहां उपस्थित है।'

कांग्रेस ने उठाया भाजपा पर सवाल
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले में विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने इस घटना को दर्दनाक, गंभीर और चिंताजनक बताया है। खरगे ने अगस्त में महाराष्ट्र के एक अस्पताल में इसी तरह के घटना का जिक्र भी किया, जिसमें करीब 18 मरीजों की मौत हो गई थी। 

इस घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'भाजपा सरकार अपने प्रचार के लिए हजार करोड़ रुपये खर्च कर देती है, लेकिन यहां बच्चों के इलाज के लिए दवाई खरीदने का उनके पास पैसा नहीं है।'

स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र का सबसे उपेक्षित विभाग: राउत
डॉ. शंकरराव चव्हाण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई मौतों को लेकर विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की स्वास्थ्य स्थिति हमेशा बेहतर रही है, लेकिन पिछले एक साल से एक तरह से महाराष्ट्र के सभी सरकारी विभाग की हालत खराब है। न स्वास्थ्य मंत्री को चिंता है, न डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं। किसी का कोई नियंत्रण ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग महाराष्ट्र का सबसे उपेक्षित विभाग है।


महाराष्ट्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मरीजों के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एक एक समिति बनाया गया है। उन्होंने कहा, रिपोर्ट तैयार करने के लिए छत्रपति संभाजीनगर जिले की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed