फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   more arrested in violence over Waqf Act in West Bengal Murshidabad: Police

मुर्शिदाबाद हिंसा: वक्फ कानून को लेकर हुए बवाल पर पुलिस सख्त, 12 और गिरफ्तार; अब तक 150 से ज्यादा पर शिकंजा

Sun, 13 Apr 2025 10:38 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Apr 2025 10:38 AM IST
सार

इस बीच कलकत्ता हाईकोर्ट ने शनिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में हुई तोड़फोड़ की खबरों को नजरअंदाज नहीं कर सकता। इसके साथ ही कोर्ट ने मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती का आदेश दिया। मुर्शिदाबाद जिले में कथित तौर पर वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी हिंसक घटनाएं हुईं, जिससे जुड़ याचिकाओं की सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन
more arrested in violence over Waqf Act in West Bengal Murshidabad: Police
बंगाल में हिंसा - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों समेत कई अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने रविवार को बताया कि मुस्लिम बहुल जिले में कहीं से भी हिंसा की कोई नई घटना सामने नहीं आई है। सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'जिले के सुती, धुलियान, समसेरगंज और जंगीपुर इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण है। दोषियों को ढूंढ निकालने के लिए रात भर छापेमारी की गई। इस दौरान 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही अब तक 150 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'आंखें नहीं मूंद सकते', किस बात पर कोर्ट ने जताई नाराजगी; मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
उन्होंने बताया कि हिंसा प्रभावित इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सुरक्षा बल मुख्य सड़कों पर वाहनों की जांच कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में गश्त की जा रही है। अधिकारी ने कहा, 'हिंसा की घटनाओं की जांच चल रही है और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।'

 
घर से दो शव बरामद, तीसरे की मौत गोली लगने से हुई
इससे पहले शुक्रवार को कक्फ कानून के विरोध में बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हिंसा हुई थी। सबसे ज्यादा प्रभावित मुर्शिदाबाद हुआ था। यहां हिंसा भड़कने के कारण पुलिस वैन समेत कई वाहनों में आग लगा दी गई। सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके गए। सड़कें जाम कर दी गईं। शनिवार को भी कुछ जगहों पर हिंसा भड़कने की खबरें आईं। हिंसा के बीच शनिवार को समसेरगंज के जाफराबाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव उनके घर से बरामद किए गए, जिन पर चाकू से कई वार किए गए थे। उनकी पहचान हरगोबिंदो दास और चंदन दास के रूप में हुई है। एक अन्य की मौत गोली लगने से हुई।

यह भी पढ़ें- भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का लोकसभा-राज्यसभा में क्या असर, केंद्र में कितना मजबूत हुआ NDA?

समसेरगंज पहुंचे डीजीपी, स्थिति का जायजा लिया
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुती के सजुर मोड़ पर झड़पों के दौरान शनिवार को एजाज मोमिन नामक 21 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को हुई हिंसा में कम से कम 18 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। शनिवार रात समसेरगंज पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed