फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Moral Policing: harassment of interfaith friends from UP to Karnataka And here is the list of such incidents

15 दिन, पांच घटनाएं: जब सरेआम नैतिक पुलिसिंग का शिकार हुए लड़का-लड़की, हर बार अलग-अलग मजहब से थे दोनों दोस्त

Sat, 27 May 2023 08:44 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 27 May 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार
हाल ही में कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में मोरल पुलिसिंग की घटना सामने आई हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने जोर देकर कहा है कि राज्य में नैतिक पुलिसिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
loader
Moral Policing: harassment of interfaith friends from UP to Karnataka And here is the list of such incidents
मोरल पुलिसिंग - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में हाल ही में मोरल पुलिसिंग के कई मामले सामने आए हैं जिनमें धार्मिक भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। कर्नाटक, मध्यप्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग घटनाओं में दो समुदायों के दोस्तों की पिटाई की घटनाएं हुई हैं।


आइये जानते हैं क्या हैं मोरल पुलिसिंग के ये मामले? कहां घटनाएं हुई हैं? पुलिस प्रशासन ने इन पर क्या कार्रवाई की ? 

मध्यप्रदेश 
हाल ही में मध्यप्रदेश के इंदौर में मोरल पुलिसिंग की घटना सामने आई। दरअसल गुरुवार रात (25 मई) को मेडिकल छात्र भावेश सुनहरे अपनी मुस्लिम साथी छात्रा के साथ स्कूटी से जा रहे थे। एक होटल से भोजन कर दोनों लौट रहे थे तभी मुजम्मिल ने इनका पीछा किया और शोएब को बुलाया। इसके बाद इन लोगों ने आजाद नगर, नयापुरा व अन्य जगहों से युवकों को बुलाया और स्कूटी सवार भावेश व उसकी साथी को रीगल पर रोक लिया। युवती को कहा कि तुम इस्लाम को बदनाम कर रही हो और दोनों को पीटना शुरू कर दिया। भावेश ने रक्षा सूत्र बांधा हुआ था और छात्रा ने हिजाब पहना हुआ था। इसी वजह से दोनों का मारा गया। सड़क पर हिमांशु सिंह और यश जोशी इन्हें बचाने पहुंचे तो शोएब और मुजम्मिल ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। भावेश ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने घटना से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह आरोपियों कोर्ट में पेश किया गया है। इसमें से तीन को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लिया गया है और बाकी तीन को जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं

कर्नाटक 
मोरल पुलिसिंग की घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लपुर जिले में भी हुई। यहां गुरुवार (25 मई) को मुस्लिम समुदाय के युवकों के एक समूह द्वारा अपनी मुस्लिम महिला मित्र के साथ घूमने जाने पर एक हिंदू लड़के की पिटाई करने का मामला सामने आया था। आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की थी और उसे धमकाया भी था।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित चिक्कबल्लापुर के एक छोटे से होटल में बैठे थे, तभी आरोपियों की नजर उन पर पड़ी। युवती बुर्का पहने थी। आरोपियों ने दोनों को देख लिया और युवक के हिंदू होने की पुष्टि करने के बाद उन पर हमला कर दिया। इन्होंने पहले युवक को बाहर बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। युवती उसके बचाव में दौड़ी और आरोपी को बताया कि वह उसे अच्छी तरह से जानती है। हालांकि, आरोपियों ने युवती से माफी मांगने को कहा।

बाद में महिला ने आरोपी के खिलाफ चिक्काबल्लापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि राज्य में नैतिक पुलिसिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 20 वर्षीय वायद और 21 वर्षीय सद्दाम के रूप में हुई है, दोनों चिक्काबल्लापुर के नक्कलकुंते के निवासी हैं। पुलिस ने एक अन्य आरोपी इमरान की तलाश शुरू कर दी है।

बिहार 
बिहार के पटना में एक मुस्लिम महिला के साथ बाइक पर देखे जाने पर स्थानीय लोगों के एक समूह ने एक हिंदू व्यक्ति की पिटाई कर दी। घटना पीरबहोर पुलिस थाने की सीमा में हुई जहां दोनों सहपाठियों को स्थानीय लोगों ने रोका और पूछताछ की, जब वे कहीं जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, मुस्लिम स्थानीय लोगों ने महिला को घर लौटने के लिए कहा। फिर उन्होंने सागर कुमार मिश्रा नामक व्यक्ति की पिटाई की। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। 16 मई को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ। इस बीच पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी युवक-युवती के साथ अभद्रता करने की घटना सामने आई थी। दरअसल बड़ौत निवासी शिवांश अपनी कक्षा की दूसरे वर्ग की एक छात्रा के साथ 13 मई को बुलेट पर जा रहा था। तभी बोलेरो सवार चार युवकों ने उनके साथ अभद्रता कर धमकी भी दी थी। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने आरोपी जैद अंसारी निवासी सरवट महमूदनगर, फैसल निवासी महमूदनगर, मोहम्मद असजद सरवट और मोहम्मद अरशद निवासी सरवट सैफी काॅलोनी को गिरफ्तार कर बोलेरो कार भी बरामद कर ली। चारों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

एक अन्य घटना में पिछले दिनों बिजनौर जनपद के शेरकोट क्षेत्र में पांच युवकों ने महौल बिगाड़ने का प्रयास किया। युवकों ने एक बाइक पर जा रहे युवक और दो युवतियों को रोक लिया। युवक का मास्क हटवाकर उसे पीटा। युवतियों के हिजाब हटवाकर उनका युवक के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक वर्ग के चार युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।

मामला 20 मई का है। अफजलगढ़ थाने के गांव सलामतनगर निवासी बाइक सवार विनोद दो मुस्लिम युवतियों को गांव लेकर जा रहा था। आरोपियों ने उसे हाईवे पर रोक लिया था। उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की थी। मुंह पर लगे मास्क को हटा युवतियों के साथ वीडियो बनाकर वायरल किया था। पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि अफजलगढ़ थाने के मोहल्ला जैनुलआबेदीन निवासी फैजल उर्फ फैजुल ने शेरकोट के मोहल्ला कायस्थान निवासी अल्तमस, मोहल्ला निकम्माशाह निवासी फरदीन, दिलशाद कॉलोनी निवासी अनस, बिट्ठू उर्फ आमिर व लड्डन चौक शेरकोट निवासी फरमान के साथ मिलकर 20 मई को टीम बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed