फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoonal rains swing from 10-per cent deficit to surplus in 8 days weather update

Monsoon Rain: जुलाई के आठ दिनों में बारिश से भीगा देश, कमी हुई पूरी; उत्तरपूर्व में जारी रहेगा वर्षा का दौर

Sun, 09 Jul 2023 06:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 09 Jul 2023 06:07 PM IST
सार

इससे पहले, आईएमडी ने जुलाई में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की थी। विभाग ने जुलाई में 94 से 106 प्रतिशत तक बारिश का पूर्वानुमान जताया था। साथ ही कहा था कि उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्वी भारत में कई जगहों पर सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Monsoonal rains swing from 10-per cent deficit to surplus in 8 days weather update
बारिश का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस साल मानसून के सामान्य रहने के पूर्नानुमान के बीच जुलाई के शुरुआती आठ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। आठ दिनों की इस बरसात ने देश में वर्षा की कमी पूरी कर दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अब तक हुई बारिश के आंकड़े साझा किए हैं। इसमें बताया गया है कि मानसून के आने के बाद से अब तक 243.2 मिमी बारिश हुई है। यह आमतौर पर होने वाली बारिश 239.1 मिमी से 2 प्रतिशत अधिक है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली बारिश के आंकड़ों में काफी भिन्नता है। 

विज्ञापन


देश के किस हिस्से में कितनी बारिश 
आईएमडी के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 17 फीसदी (सामान्य 454 मिमी के मुकाबले 375.3 मिमी) की कमी दर्ज की गई है। वहीं, उत्तर भारत में 59 फीसदी अधिक बारिश (सामान्य 125.5 फीसदी के मुकाबले 199.7 मिमी) दर्ज की गई है। वहीं बात अगर मध्य भारत की करें तो यहां इस बार सामान्य के मुकाबले चार प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मध्य भारत में सामान्य रूप से होने वाली 255.1 मिमी के मुकाबले 264.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, दक्षिण भारत में वर्षा की कमी 45 प्रतिशत से घटकर 23 प्रतिशत रह गई है। बता दें कि मध्य भारतीय क्षेत्र में ज्यादातर किसान खेती के लिए मानसूनी बारिश पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन


आईएमडी ने की थी जुलाई में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी
बता दें कि इससे पहले, आईएमडी ने जुलाई में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की थी। विभाग ने जुलाई में 94 से 106 प्रतिशत तक बारिश का पूर्वानुमान जताया था। साथ ही कहा था कि उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्वी भारत में कई जगहों पर सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि जून के अंत तक देश में 148.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। ये सामान्य वर्षा औसत से 10 प्रतिशत कम थी। हालांकि जुलाई के आठ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश से इसमें काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम भारत में हुई बारिश ने बनाया रिकॉर्ड
वहीं, देश के उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार से हो रही लगातार बारिश ने कई हिस्सों में सर्वकालिक रिकॉर्ड बना दिया है। दिल्ली में रविवार सुबह 24 घंटे की अवधि में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, यह 1982 के बाद जुलाई में एक दिन में सबसे अधिक है। वहीं, चंडीगढ़ में 322.2 मिमी और अंबाला में 224.1 मिमी की रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई।

इसी तरह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक और गुजरात के कई इलाकों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई है।

आईएमडी ने जताई ये संभावना
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बारिश को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि इसकी तीव्रता अलग-अलग हो सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. चरण सिंह ने कहा है कि पहाड़ों में बारिश की तीव्रता कल जैसी ही रहेगी। हालांकि आज से मैदानी इलाकों में बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी। बावजूद इसके भारी बारिश की संभावना है। 

उत्तर भारत में भारी बारिश से 19 लोगों की मौत

  • इस बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। भूस्खलन और बारिश से संबंधित घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गई। यमुना सहित अधिकांश नदियां उफान पर थीं।
  • हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां 10 जिलों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
  • उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास भूस्खलन के बीच एक जीप नदी में गिर गई। इस दौरान तीन तीर्थयात्री गंगा में डूब गए। जीप में 11 लोग थे। पांच लोगों को बचा लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। तीन शव बरामद किए गए हैं। वहीं, काशीपुर क्षेत्र में दो मकान गिरने से एक दंपती की मौत हो गई और उनकी पोती घायल हो गई। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रबंधन में लगे एक पुलिसकर्मी की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई।
  • जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले में एक यात्री बस के भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि लद्दाख के कारगिल जिले में लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक पहाड़ी से लुढ़के पत्थर के नीचे एक वाहन के कुचल जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश के पुंछ जिले में शनिवार को डोगरा नाला पार करते समय अचानक आई बाढ़ में बह गए दो सैनिकों के शव बरामद कर लिए गए।
  • गुरुग्राम जिले के गैरतपुर बास गांव में भारी बारिश के दौरान एक व्यक्ति तालाब में डूब गया। एक अन्य की तलाश जारी है।
  • बलिया में शनिवार को बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed